Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic

नई दिल्ली स्टेशन हादसा रेलवे की बड़ी नाकामी, कांग्रेस ने मांगा रेल मंत्री से इस्तीफा

कांग्रेस मुख्यालय पर पार्टी प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने रविवार काे पत्रकार वार्ता के दाैरान आरोप लगाया कि सरकार हादसे के समय राहत और बचाव कार्यों की बजाय लीपा-पोती में लगी थी। उन्होंने कहा कि हादसे की दुखद घटना को स्वीकार करने की बजाय आंकड़ों को छुपाया जा रहा था।

16 Feb 2025

नई दिल्ली स्टेशन हादसा रेलवे की बड़ी नाकामी, कांग्रेस ने मांगा रेल मंत्री से इस्तीफा

नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी ने शनिवार को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुए हादसे को सीधे तौर पर रेलवे की नाकामी करार देते हुए रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव से इस्तीफा मांगा है। कांग्रेस ने आराेप लगाया कि इस दुखद घटना के पीड़िताें के आंकड़ों को रेलवे प्रशासन छिपा रहा है।

कांग्रेस मुख्यालय पर पार्टी प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने रविवार काे पत्रकार वार्ता के दाैरान आरोप लगाया कि सरकार हादसे के समय राहत और बचाव कार्यों की बजाय लीपा-पोती में लगी थी। उन्होंने कहा कि हादसे की दुखद घटना को स्वीकार करने की बजाय आंकड़ों को छुपाया जा रहा था। नई दिल्ली रेल हादसा सीधे तौर पर प्रशासनिक व्यवस्था की नाकामी है। श्रीनेत ने कहा कि आश्चर्य की बात है कि हादसे से कुछ देर पहले ही रेलवे की सुरक्षा समीक्षा बैठक हुई थी। क्या यह केवल औपचारिकता भर थी। दूसरी और हादसे के पहले हर घंटे 1500 से अधिक प्लेटफार्म टिकट बिक रहे थे। क्या प्रशासन को अंदाजा नहीं था कि इतनी भीड़ आने वाली है।

कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि रेलवे प्रशासन की नाकामी के कारण आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक दम घुटने से 18 लोगों की मौत हो गई, जिसमें 9 महिलाएं, 4 पुरुष और 5 बच्चे शामिल हैं। हादसे के चश्मदीदों की बातें सुनकर रोंगटे खड़े हो जाते हैं। उन्हाेंने आराेप लगाया कि कुलियाें ने शवों को लाद-लादकर बाहर निकाला। वहां पुलिस प्रशासन और एंबुलेंस की व्यवस्था तक नहीं थी।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


नई दिल्ली स्टेशन हादसा रेलवे की बड़ी नाकामी, कांग्रेस ने मां
कांग्रेस मुख्यालय पर पार्टी प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने रविवार काे पत्रकार वार्ता के दाैरान आरोप लगाया कि सरकार हादसे के समय राहत और बचाव कार्यों की बजाय लीपा-





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News