Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
तारातला हादसे में पूर्व मेयर फिरहाद एवं दो पार्षदों के नाम शिकायत दर्ज; मरने वालों की संख्या हुई 17 Sudhir wins historic तारातला में निर्माणाधीन गोदाम की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत, 18 को बचाया गया Sudhir wins historic भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic

मर्डर केस के आरोपी बीडीओ का नया कारनामा

शराब के नशे में बाइक सवार को मारी टक्कर, न्यूटाउन में बीच सड़क पर काटा जमकर गदर

26 May 2026

मर्डर केस के आरोपी बीडीओ का नया कारनामा

कोलकाता। साल्टलेक के मशहूर स्वर्ण व्यवसायी स्वप्न कामिल्या के अपहरण और सनसनीखेज हत्या मामले में आरोपी जलपाईगुड़ी के राजगंज बीडीओ प्रशांत बर्मन एक बार फिर बड़े विवादों में घिर गए हैं। इस बार उन पर शराब के नशे में धुत होकर न्यूटाउन की सड़क पर भीषण एक्सीडेंट करने, हंगामा मचाने और आम जनता को खुलेआम धमकाने का गंभीर आरोप लगा है। इस पूरी घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रहा है, जिसने प्रशासनिक और राजनीतिक हलकों में खलबली मचा दी है। यह हाई-प्रोफाइल ड्रामा सोमवार रात करीब साढ़े दस बजे न्यूटाउन के सारची सिग्नल के पास शुरू हुआ। स्थानीय प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बीडीओ प्रशांत बर्मन खुद बेहद तेज रफ्तार में गाड़ी चला रहे थे। नशे में धुत होने के कारण उन्होंने नियंत्रण खो दिया और एक बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयानक थी कि बाइक चालक उछलकर सड़क पर जा गिरा और लहूलुहान हो गया। गनीमत यह रही कि मौके पर तुरंत पुलिस पहुंच गई और घायल युवक को लहूलुहान हालत में नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। 
हादसे के बाद जब वहां मौजूद स्थानीय लोगों ने बीडीओ की इस जानलेवा लापरवाही का विरोध किया, तो साहब का प्रशासनिक रौब और नशा सातवें आसमान पर पहुंच गया। खुद को घिरा देख प्रशांत बर्मन ने बीच सड़क पर ही लोगों को भद्दी गालियां देना और अंजाम भुगतने की धमकियां देना शुरू कर दिया। वायरल वीडियो में बीडीओ साहब लडख़ड़ाते कदमों से गाड़ी से उतरते साफ दिख रहे हैं। वे कभी आम जनता को भ्रष्ट कहकर चिल्ला रहे हैं, तो कभी थप्पड़ मारने की धमकी दे रहे हैं। हद तो तब हो गई जब उन्होंने मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों पर भी धौंस जमाते हुए कहा कि हिम्मत है तो मुझे गिरफ्तार करो!
बीच सड़क पर बीडीओ की इस गुंडागर्दी के कारण इलाके में काफी देर तक भारी तनाव बना रहा और लोगों का गुस्सा भड़क उठा। हालात को बेकाबू होता देख पुलिस ने तुरंत एक्शन लिया और आरोपी बीडीओ प्रशांत बर्मन को कॉलर पकड़कर हिरासत में ले लिया। उन्हें बिधाननगर पुलिस कमिश्नरेट के इको पार्क थाने ले जाया गया है, जहां पुलिस उनके खिलाफ केस दर्ज कर मामले की कानूनी जांच कर रही है। प्रशांत बर्मन का यह नया कारनामा इसलिए भी सुर्खियां बटोर रहा है क्योंकि वे कोई साधारण अधिकारी नहीं, बल्कि साल्टलेक के बड़े कारोबारी स्वप्न कामिल्या की हत्या के संगीन मामले में पहले से ही मुख्य आरोपियों में से एक हैं। हत्या के आरोपी एक प्रशासनिक अधिकारी द्वारा इस तरह सरेआम कानून की धज्जियां उड़ाने के बाद विपक्षी दलों ने राज्य सरकार और कानून-व्यवस्था को आड़े हाथों लेना शुरू कर दिया है। सोशल मीडिया पर लोग पूछ रहे हैं कि ऐसे गंभीर मामलों के आरोपी अधिकारी को अब तक सस्पेंड कर जेल की सलाखों के पीछे क्यों नहीं भेजा गया? 

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


मर्डर केस के आरोपी बीडीओ का नया कारनामा
शराब के नशे में बाइक सवार को मारी टक्कर, न्यूटाउन में बीच सड़क पर काटा जमकर गदर





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News