Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल में समुद्र में लापता ट्रॉलर बरामद, नौ मछुआरों के शव मिले, छह की तलाश जारी Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में आज से लागू हो गया नया गुंडा नियंत्रण कानून Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic

अभिषेक बनर्जी के करीबी सुमित राय पर नई प्राथमिकी, जांच का दायरा बढ़ा

कई मामलों में नाम सामने आने के बाद जांच एजेंसियों के सुमित राय की तलाश तेज करने और कथित भर्ती गिरोह की विस्तृत जांच करने की संभावना है

22 Jun 2026

अभिषेक बनर्जी के करीबी सुमित राय पर नई प्राथमिकी, जांच का दायरा बढ़ा

कोलकाता। तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी के करीबी माने जाने वाले सुमित राय की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। पश्चिम मेदिनीपुर जिले के डेबरा थाना में उनके खिलाफ धोखाधड़ी और जालसाजी के आरोपों में नई प्राथमिकी दर्ज की गई है। इस मामले में मेदिनीपुर के पूर्व विधायक सुजय हाजरा का नाम भी शामिल है।
पुलिस ने नई प्राथमिकी के आधार पर जांच शुरू कर दी है। सुमित राय पहले से ही सालबनी थाना में दर्ज भूमि भ्रष्टाचार मामले में पुलिस की तलाश में हैं। उन पर जमीन से जुड़ी अनियमिततताओं तथा पार्टी का टिकट दिलाने के नाम पर वसूली के आरोप भी लगे हैं।
पुलिस ने पहले सुमित राय के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट हासिल किया था और उनके फरार होने के बाद निगरानी सूचना भी जारी की गई थी। इसके बाद उन्होंने कलकत्ता उच्च न्यायालय में अग्रिम जमानत के लिए आवेदन किया। हालांकि न्यायमूर्ति जय सेनगुप्ता की अदालत ने उनकी याचिका पर तत्काल सुनवाई से इनकार कर दिया। मामले की सुनवाई अभी लंबित है।
डेबरा थाना में दर्ज नई प्राथमिकी 16 जून की शिकायत पर आधारित है। शिकायतकर्ता प्रसेनजीत राय ने आरोप लगाया कि उन्हें और 11 अन्य लोगों को सरकारी नौकरी दिलाने का आश्वासन देकर धन लिया गया। शिकायत के अनुसार, सुजय हाजरा ने 12 सरकारी पदों पर नियुक्ति कराने के लिए प्रत्येक उम्मीदवार से 3.5 लाख रुपये की मांग की थी।
शिकायतकर्ता का आरोप है कि शुरुआत में कुल 12 लाख रुपये दिए गए। इसके बाद सुजय हाजरा ने उम्मीदवारों की मुलाकात डेबरा के एक होटल में आशिक नामक व्यक्ति से कराई। आशिक ने खुद को नवान्न का कर्मचारी बताया और कथित तौर पर उम्मीदवारों को खाद्य भवन तथा विकास भवन भी ले गया।
आरोप है कि कथित नियुक्ति प्रक्रिया के तहत उम्मीदवारों की चिकित्सकीय जांच भी कराई गई, लेकिन किसी को नौकरी नहीं मिली। शिकायतकर्ता के मुताबिक बाद में आशिक ने अतिरिक्त धन की मांग की और कहा कि यह राशि अभिषेक बनर्जी के सहयोगी तक पहुंचानी होगी।
प्रसेनजीत राय ने यह भी आरोप लगाया कि धन लेने के बाद आरोपितों ने असली नियुक्ति पत्र देने के बजाय नियुक्ति पत्रों की छायाप्रतियां उपलब्ध कराईं। जब उम्मीदवारों ने नौकरी या धनवापसी की मांग की तो उन्हें झूठे आपराधिक मामलों में फंसाने की धमकी दी गई।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, सालबनी भूमि भ्रष्टाचार मामले में हिरासत में लिए गए सुजय हाजरा से पूछताछ के दौरान सुमित राय का नाम सामने आया। इसके बाद डेबरा थाना में दर्ज मामले ने जांच को नया आयाम दे दिया है।
कई मामलों में नाम सामने आने के बाद जांच एजेंसियों के सुमित राय की तलाश तेज करने और कथित भर्ती गिरोह की विस्तृत जांच करने की संभावना है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


अभिषेक के करीबी सुमित पर नई प्राथमिकी, जांच का दायरा बढ़ा
कई मामलों में नाम सामने आने के बाद जांच एजेंसियों के सुमित राय की तलाश तेज करने और कथित भर्ती गिरोह की विस्तृत जांच करने की संभावना है





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News