Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic

अक्षय तृतीया पर 'वाल्मीकि रामायण' का नया पोस्टर जारी

मेकर्स ने इस बार फिल्म को केवल एक पौराणिक कथा के रूप में नहीं, बल्कि एक भावनात्मक अनुभव के रूप में प्रस्तुत करने की कोशिश की है।

19 Apr 2026

अक्षय तृतीया पर 'वाल्मीकि रामायण' का नया पोस्टर जारी

अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर निर्देशक भावना तलवार की आगामी फिल्म 'वाल्मीकि रामायण' का नया पोस्टर जारी किया गया है, जिसने फिल्म की भव्य दृश्य शैली की एक झलक दी है। पोस्टर में पारंपरिक धार्मिक छवियों और शांत सौंदर्य का इस्तेमाल किया गया है, जो इसे एक आध्यात्मिक एहसास देता है। मेकर्स ने इस बार फिल्म को केवल एक पौराणिक कथा के रूप में नहीं, बल्कि एक भावनात्मक अनुभव के रूप में प्रस्तुत करने की कोशिश की है।

फिल्म की सबसे खास बात इसका "म्यूजिकल इनवोकेशन" है, जिसे एक अनोखे रचनात्मक प्रयोग के तौर पर देखा जा रहा है। आम फिल्मों की तरह कहानी के साथ संगीत जोड़ने के बजाय, इस फिल्म में संगीत को शुरुआत से ही कथा का हिस्सा बनाया गया है। मेकर्स का मानना है कि यह संगीतमय आह्वान दर्शकों को कहानी से पहले ही उसकी आध्यात्मिक दुनिया से जोड़ देगा।

इस विशेष संगीत को दिग्गज संगीतकार इलैया राजा ने तैयार किया है, जिनका संगीत हमेशा गहराई और आध्यात्मिकता के लिए जाना जाता है। फिल्म के इस नए पोस्टर और संगीत की अवधारणा ने दर्शकों के बीच उत्सुकता बढ़ा दी है। माना जा रहा है कि 'वाल्मीकि रामायण' बड़े पर्दे पर भारतीय महाकाव्य को एक अलग और यादगार अंदाज में पेश करेगी।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


अक्षय तृतीया पर 'वाल्मीकि रामायण' का नया पोस्टर जारी
मेकर्स ने इस बार फिल्म को केवल एक पौराणिक कथा के रूप में नहीं, बल्कि एक भावनात्मक अनुभव के रूप में प्रस्तुत करने की कोशिश की है।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News