Please wait
हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति में पहाड़ी से गिरी चट्टान की चपेट में आई टाटा सुमो, 13 लोगों की मौत, दो घायल Sudhir wins historic सरकार के साथ वार्ता के बाद सीजेपी बोली- प्रधान के इस्तीफे पर कोई समझौता नहीं Sudhir wins historic सरकार के लिखित आश्वासन पर 26 दिनों बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन Sudhir wins historic पेपर लीक मामलों के लिए गठित होंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट : प्रधानमंत्री Sudhir wins historic असम में बाढ़ से हालात गंभीर, 11 जिलों की 653164 आबादी प्रभावित, मृतकों की संख्या 44 हुई Sudhir wins historic टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी मानसून सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित Sudhir wins historic चर्चा रोकने के लिए शर्तें रखना ठीक नहीं, सरकार किसी मुद्दे से भागती नहीं': किरेन रिजिजू Sudhir wins historic विपक्ष के हंगामे के कारण संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित Sudhir wins historic सिक्किम टनल हादसा: मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 10, ज़हरीली गैस-खराब मौसम के बीच बचाव कार्य जारी Sudhir wins historic यूक्रेन से रवाना वाणिज्यिक पोत पर हमले में चार भारतीयों की मौत, भारत ने रूस के प्रभारी राजदूत को किया तलब Sudhir wins historic

तृणमूल कांग्रेस में नेता विपक्ष पर नया मोड़, ऋतब्रत बंद्योपाध्याय का 59 विधायकों के समर्थन का दावा

पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता के चयन को लेकर जारी विवाद के बीच बुधवार को बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम सामने आया है। तृणमूल कांग्रेस से निष्कासित विधायक ऋतब्रत बंद्योपाध्याय 59 विधायकों के समर्थन पत्र के साथ विधानसभा पहुंचे। उनके पहुंचने के बाद तृणमूल के अन्य विधायक भी एक-एक कर विधानसभा पहुंचे। इनमें अरूप राय, शिउली साहा, आखुज्जामान और सबीना यासमीन शामिल हैं।

03 Jun 2026

तृणमूल कांग्रेस में नेता विपक्ष पर नया मोड़, ऋतब्रत बंद्योपाध्याय का 59 विधायकों के समर्थन का दावा

कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता के चयन को लेकर जारी विवाद के बीच बुधवार को बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम सामने आया है। तृणमूल कांग्रेस से निष्कासित विधायक ऋतब्रत बंद्योपाध्याय 59 विधायकों के समर्थन पत्र के साथ विधानसभा पहुंचे। उनके पहुंचने के बाद तृणमूल के अन्य विधायक भी एक-एक कर विधानसभा पहुंचे। इनमें अरूप राय, शिउली साहा, आखुज्जामान और सबीना यासमीन शामिल हैं।

विधानसभा परिसर में मौजूद सबीना यासमीन ने कहा कि विपक्ष के नेता के चयन के लिए आज विधायकों की बैठक होगी। बैठक किसने बुलाई है, इस सवाल पर उन्होंने जवाब दिया, “हम सभी ने।” पिछले कुछ दिनों से कथित हस्ताक्षर विवाद को लेकर तृणमूल कांग्रेस के भीतर असहजता बढ़ी हुई है। इसी बीच विधानसभा अध्यक्ष रथींद्र बसु ने अभी तक किसी भी विधायक के नाम पर विपक्ष के नेता के रूप में अंतिम मुहर नहीं लगाई है। इस घटनाक्रम के बाद राजनीतिक गलियारों में तृणमूल कांग्रेस के भीतर संभावित टूट और आंतरिक मतभेदों को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

विधानसभा पहुंचने के बाद ऋतब्रत बंद्योपाध्याय ने इन अटकलों को खारिज किया। उन्होंने कहा, “मैं विधानसभा में काम के लिए आया हूं। यह सब सिर्फ अटकलें हैं।” उन्होंने यह भी दावा किया कि इससे पहले वह विधानसभा केवल बातचीत के लिए गए थे। जब उनसे पूछा गया कि क्या 50 विधायक उनके साथ हैं, तो उन्होंने कहा, “मैं अपने और संदीपन साहा के अलावा किसी और की जिम्मेदारी नहीं ले सकता।”

मंगलवार को भाजपा विधायक तापस राय ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया था। पोस्ट में उन्होंने कहा था कि वह अपने और एंटाली के विधायक संदीपन साहा के अलावा किसी अन्य विधायक की जिम्मेदारी नहीं लेंगे। इसके बाद राजनीतिक बयानबाजी और तेज हो गई। वहीं ऋतब्रत ने भाजपा विधायक की पोस्ट से जुड़े दावों से इनकार किया और तृणमूल नेतृत्व पर भ्रष्टाचार को लेकर भी निशाना साधा।

उल्लेखनीय है कि सोमवार को तृणमूल कांग्रेस ने ऋतब्रत बंद्योपाध्याय और संदीपन साहा को पार्टी से निष्कासित कर दिया था। दोनों विधायकों का आरोप है कि छह मई को हुई बैठक में विपक्ष के नेता के चयन को लेकर कोई प्रस्ताव पारित नहीं किया गया । उनका दावा है कि केवल उपस्थिति रजिस्टर में हस्ताक्षर कराए गए, लेकिन बाद में उन हस्ताक्षरों का इस्तेमाल कथित रूप से प्रस्ताव के रूप में किया गया।

विधानसभा में कथित हस्ताक्षर जालसाजी विवाद पर सोमवार को नवान्न में आयोजित पत्रकार वार्ता में मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने कहा था कि तृणमूल के विधायक ऋतब्रत बंद्योपाध्याय और संदीपन साहा ने इस मामले में विधानसभा अध्यक्ष के पास लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। विपक्ष के नेता के चयन और हस्ताक्षर विवाद को लेकर अब विधानसभा की कार्यवाही और तृणमूल के अगले कदम पर राजनीतिक नजरें टिकी हुई हैं।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


तृणमूल कांग्रेस में नेता विपक्ष पर नया मोड़, ऋतब्रत बंद्योपा
पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता के चयन को लेकर जारी विवाद के बीच बुधवार को बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम सामने आया है। तृणमूल कांग्रेस से निष्कासित विधायक ऋतब





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News