Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic

न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका करेंगे एफआईएच हॉकी नेशंस कप 2025-26 की मेजबानी

पुरुष वर्ग की प्रतियोगिता दक्षिण अफ्रीका के केप टाउन शहर में आयोजित की जाएगी, जिसमें दुनिया की कई मजबूत टीमें भाग लेंगी। इन टीमों में मेजबान दक्षिण अफ्रीका, न्यूजीलैंड, फ्रांस, कोरिया, जापान, वेल्स, मलेशिया, स्कॉटलैंड और आयरलैंड शामिल हैं।

16 Mar 2026

न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका करेंगे एफआईएच हॉकी नेशंस कप 2025-26 की मेजबानी

लॉज़ान (स्विट्ज़रलैंड)। अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ (एफआईएच) ने सोमवार को घोषणा की है कि न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका क्रमशः महिला और पुरुष वर्ग के एफआईएच हॉकी नेशंस कप 2025-26 के चौथे संस्करण की मेजबानी करेंगे। इस प्रतियोगिता के विजेता को एफआईएच हॉकी प्रो लीग 2026-27 सत्र में शामिल होने का अवसर मिलेगा।

पुरुष वर्ग की प्रतियोगिता दक्षिण अफ्रीका के केप टाउन शहर में आयोजित की जाएगी, जिसमें दुनिया की कई मजबूत टीमें भाग लेंगी। इन टीमों में मेजबान दक्षिण अफ्रीका, न्यूजीलैंड, फ्रांस, कोरिया, जापान, वेल्स, मलेशिया, स्कॉटलैंड और आयरलैंड शामिल हैं। स्कॉटलैंड ने एफआईएच हॉकी नेशंस कप-2 के माध्यम से पदोन्नति हासिल की है, जबकि आयरलैंड 2024-25 सत्र की एफआईएच हॉकी प्रो लीग से बाहर होकर इस टूर्नामेंट में उतरेगा।

एफआईएच हॉकी पुरुष नेशंस कप 2025-26 का आयोजन 11 से 20 जून 2026 तक किया जाएगा। यह प्रतियोगिता एक बार फिर दक्षिण अफ्रीका में आयोजित होगी, जिसने 2022 में पोटचेफस्ट्रूम शहर में पुरुष वर्ग के पहले संस्करण की मेजबानी की थी।

महिला वर्ग की प्रतियोगिता न्यूजीलैंड के ऑकलैंड शहर में 15 से 21 जून 2026 तक खेली जाएगी। इस टूर्नामेंट में मेजबान न्यूजीलैंड के अलावा अमेरिका, जापान, कोरिया, चिली, स्कॉटलैंड, फ्रांस और भारत की टीमें भाग लेंगी। फ्रांस ने एफआईएच हॉकी नेशंस कप-2 से पदोन्नति हासिल की है, जबकि भारत 2024-25 सत्र की एफआईएच हॉकी प्रो लीग से बाहर होकर इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेगा।

एफआईएच हॉकी नेशंस कप की शुरुआत 2021 में उन शीर्ष रैंकिंग वाली टीमों के लिए की गई थी, जो एफआईएच हॉकी प्रो लीग में शामिल नहीं हैं। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य ऐसी टीमों को उच्च स्तरीय अंतरराष्ट्रीय मंच प्रदान करना है, जहां से विजेता टीम को अगले सत्र की प्रो लीग में पदोन्नति का अवसर मिलता है।

महिला वर्ग में अब तक खेले गए तीन संस्करणों में भारत, स्पेन और न्यूजीलैंड खिताब जीत चुके हैं। वहीं पुरुष वर्ग में पहले संस्करण का खिताब दक्षिण अफ्रीका ने जीता था, जबकि इसके बाद न्यूजीलैंड की पुरुष टीम ने लगातार दो बार यह ट्रॉफी अपने नाम की।

एफआईएच के अध्यक्ष तैयब इकराम ने मेजबानों की घोषणा के बाद कहा कि न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका जैसे शानदार देशों में इस प्रतियोगिता का आयोजन होना हॉकी प्रेमियों के लिए बेहद रोमांचक होगा और दुनिया की शीर्ष टीमें दो महाद्वीपों में शानदार मुकाबले पेश करेंगी।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका करेंगे एफआईएच हॉकी नेशंस कप 202
पुरुष वर्ग की प्रतियोगिता दक्षिण अफ्रीका के केप टाउन शहर में आयोजित की जाएगी, जिसमें दुनिया की कई मजबूत टीमें भाग लेंगी। इन टीमों में मेजबान दक्षिण अफ्रीका, न्य





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News