Please wait
बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic अभिषेक बनर्जी के जांच में सहयोग नहीं करने पर सवाल, हाई कोर्ट ने दी आवाज का नमूना देने की नसीहत Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : डीजी सिध्दनाथ गुप्ता ने किया घटनास्थल का निरीक्षण Sudhir wins historic फीफा विश्व कप 2026: ब्राजील के स्टार खिलाड़ी नेमार जूनियर ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से लिया संन्यास Sudhir wins historic बारुईपुर नाबालिग हत्याकांड : 6 सदस्यीय विशेष जांच दल गठित, एक और आरोपित गिरफ्तार Sudhir wins historic शादी के बंधन में बंधे आमिर खान और गौरी स्प्रैट Sudhir wins historic बंगाल में भारी बारिश का अलर्ट, तटीय जिलों में प्रशासन सतर्क Sudhir wins historic तृणमूल प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफे के बाद चंद्रिमा भट्टाचार्य ने ऋतब्रत बनर्जी गुट के नेताओं से की मुलाकात, अटकलें तेज Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी ने डेब्यू करते ही रचा इतिहास, तोड़ा सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना महारिकॉर्ड Sudhir wins historic

टी20 विश्व कप की तैयारी में न्यूजीलैंड को मिली मजबूती, इंग्लैंड के खिलाफ डिवाइन ने दिखाया दम

आईसीसी के अनुसार पहले टी20 मैच में सात विकेट से हार के बाद मिली यह जीत महिला टी20 विश्व कप 2026 के लिए न्यूजीलैंड की तैयारियों को बढ़ावा देगी। यह टूर्नामेंट इंग्लैंड में खेला जा रहा है। ऐसे में यह जीत टीम को अतिरिक्त आत्मविश्वास प्रदान करेगी।

24 May 2026

टी20 विश्व कप की तैयारी में न्यूजीलैंड को मिली मजबूती, इंग्लैंड के खिलाफ डिवाइन ने दिखाया दम

नई दिल्ली। न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट टीम ने कैंटरबरी में खेले गए दूसरे टी20 मैच में इंग्लैंड को 14 रन से हराकर तीन मैचों की सीरीज में बराबर कर ली। न्यूजीलैंड की इस जीत में दिग्गज खिलाड़ी सोफी डिवाइन ने निर्णायक भूमिका निभाई। 36 वर्षीय स्टार खिलाड़ी ने 57 गेंदों में 87 रन बनाए, जो इंग्लैंड के खिलाफ उनका अब तक का सर्वोच्च स्कोर था।

आईसीसी के अनुसार पहले टी20 मैच में सात विकेट से हार के बाद मिली यह जीत महिला टी20 विश्व कप 2026 के लिए न्यूजीलैंड की तैयारियों को बढ़ावा देगी। यह टूर्नामेंट इंग्लैंड में खेला जा रहा है। ऐसे में यह जीत टीम को अतिरिक्त आत्मविश्वास प्रदान करेगी।

वहीं, डिवाइन का फॉर्म में होना महत्वपूर्ण रहेगा, क्योंकि न्यूजीलैंड की इस दिग्गज खिलाड़ी ने विश्व कप खत्म होने के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने का फैसला किया है। वह अपने करियर के अंत में दूसरा टी20 विश्व कप खिताब जीतना चाहेंगी।

दूसरे टी20 मुकाबले में डिवाइन ने मैडी ग्रीन (56 रन नाबाद) के साथ 159 रनों की साझेदारी करके न्यूजीलैंड को पांच विकेट पर 170 रन तक पहुंचाया। इसके जवाब में इंग्लैंड महिला टीम निर्धारित 20 ओवरों में छह विकेट पर 156 रन ही बना सकी और मुकाबला 14 रनों से हार गई।

दोनों टीमों के बीच तीसरा टी20 मैच 25 मई को खेला जाएगा। वहीं महिला टी20 विश्व कप की बात करें तो इसकी शुरुआत 12 जून से हो रही है। न्यूजीलैंड 13 जून को साउथेम्प्टन में अपने पहले मुकाबले में वेस्टइंडीज से भिड़ेगी।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


टी20 विश्व कप की तैयारी में न्यूजीलैंड को मिली मजबूती, इंग्ल
आईसीसी के अनुसार पहले टी20 मैच में सात विकेट से हार के बाद मिली यह जीत महिला टी20 विश्व कप 2026 के लिए न्यूजीलैंड की तैयारियों को बढ़ावा देगी। यह टूर्नामेंट इंग





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News