Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic अभिषेक बनर्जी के जांच में सहयोग नहीं करने पर सवाल, हाई कोर्ट ने दी आवाज का नमूना देने की नसीहत Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : डीजी सिध्दनाथ गुप्ता ने किया घटनास्थल का निरीक्षण Sudhir wins historic

न्यूजीलैंड क्रिकेट को मिला नया मुख्य कार्यकारी अधिकारी, पूर्व तेज गेंदबाज ज्योफ अलॉट संभालेंगे जिम्मेदारी

54 वर्षीय अलॉट ने 1996 से 2000 के बीच न्यूजीलैंड के लिए 10 टेस्ट और 31 एकदिवसीय मैच खेले। उनका सबसे यादगार प्रदर्शन 1999 के एकदिवसीय विश्व कप में रहा, जहां उन्होंने 9 मैचों में 20 विकेट लेकर प्रतियोगिता में संयुक्त रूप से सर्वाधिक विकेट लेने का रिकॉर्ड बनाया।

28 Apr 2026

न्यूजीलैंड क्रिकेट को मिला नया मुख्य कार्यकारी अधिकारी, पूर्व तेज गेंदबाज ज्योफ अलॉट संभालेंगे जिम्मेदारी

वेलिंगटन, 28 अप्रैल (हि.स.)। न्यूजीलैंड क्रिकेट ने पूर्व अंतरराष्ट्रीय तेज गेंदबाज ज्योफ अलॉट को अपना नया मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त किया है। यह नियुक्ति पिछले वर्ष स्कॉट वीनिंक के इस्तीफे के बाद की गई है।

54 वर्षीय अलॉट ने 1996 से 2000 के बीच न्यूजीलैंड के लिए 10 टेस्ट और 31 एकदिवसीय मैच खेले। उनका सबसे यादगार प्रदर्शन 1999 के एकदिवसीय विश्व कप में रहा, जहां उन्होंने 9 मैचों में 20 विकेट लेकर प्रतियोगिता में संयुक्त रूप से सर्वाधिक विकेट लेने का रिकॉर्ड बनाया। उन्होंने यह उपलब्धि ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज गेंदबाज शेन वॉर्न के साथ हासिल की, हालांकि अलॉट ने एक मैच कम खेला था।

खेल करियर समाप्त होने के बाद अलॉट ने क्रिकेट प्रशासन में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया। वह 2002 में न्यूजीलैंड क्रिकेट खिलाड़ी संघ के संस्थापक सदस्य रहे। इसके बाद 2008 से 2010 तक उन्होंने न्यूजीलैंड क्रिकेट में क्रिकेट महाप्रबंधक के रूप में कार्य किया।

इसके अतिरिक्त उन्होंने कैंटरबरी क्रिकेट के बोर्ड में तीन वर्षों तक सेवा दी और 2013 से 2021 तक न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड में निदेशक के रूप में आठ वर्षों का कार्यकाल पूरा किया। उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए वर्ष 2022 में उन्हें आजीवन सदस्यता से सम्मानित किया गया।

चुनौतीपूर्ण दौर में मिली जिम्मेदारी

अलॉट को यह जिम्मेदारी ऐसे समय में सौंपी गई है जब न्यूजीलैंड क्रिकेट आंतरिक मतभेदों के दौर से गुजर रहा है। पूर्व मुख्य कार्यकारी अधिकारी स्कॉट वीनिंक ने "खेल की दीर्घकालिक दिशा" को लेकर प्रांतीय संघों और खिलाड़ी संघ के साथ मतभेदों के कारण पद छोड़ा था। विवाद का प्रमुख कारण वर्ष 2027 तक सुपर स्मैश प्रतियोगिता की जगह निजी स्वामित्व वाली ‘एनजेड20’ लीग शुरू करने का प्रस्ताव था।

अलॉट ने न्यूज़ीलैंड क्रिकेट के हवाले से कहा कि वह संगठन के सभी पक्षों—बोर्ड, खिलाड़ियों, कर्मचारियों, सदस्य संघों और व्यावसायिक साझेदारों—के साथ मिलकर काम करने और मजबूत संबंध बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उनका लक्ष्य न्यूजीलैंड क्रिकेट को हर स्तर पर प्रतिस्पर्धी, टिकाऊ और सफल बनाना है।

वहीं, न्यूजीलैंड क्रिकेट की अध्यक्ष डायना पुकटापू-लिंडन ने अलॉट को इस पद के लिए सर्वाधिक योग्य बताते हुए कहा कि उनका खेल अनुभव, संस्थागत समझ और व्यावसायिक नेतृत्व संगठन को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

ज्योफ अलॉट एक जुलाई से अपने नए पद का कार्यभार संभालेंगे।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


न्यूजीलैंड क्रिकेट को मिला नया मुख्य कार्यकारी अधिकारी, पूर्
54 वर्षीय अलॉट ने 1996 से 2000 के बीच न्यूजीलैंड के लिए 10 टेस्ट और 31 एकदिवसीय मैच खेले। उनका सबसे यादगार प्रदर्शन 1999 के एकदिवसीय विश्व कप में रहा, जहां उन्ह





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News