Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के लिए न्यूजीलैंड टीम का ऐलान

15 सदस्यीय टीम में विल ओ'रुरके, बेन सियर्स और नाथन स्मिथ की तेज गेंदबाजी तिकड़ी शामिल हैं। तीनों अपना पहला सीनियर आईसीसी टूर्नामेंट खेलेंगे। मैट हेनरी और लॉकी फर्ग्यूसन तेज गेंदबाजी आक्रमण की अगुआई करेंगे। वरिष्ठ खिलाड़ी केन विलियमसन और टॉम लैथम टीम को अनुभव प्रदान करेंगे।

12 Jan 2025

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के लिए न्यूजीलैंड टीम का ऐलान

नई दिल्ली। अगले महीने 19 फरवरी से शुरू हो रही आईसीसी पुरुष चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए न्यूजीलैंड टीम का ऐलान हो गया है। न्यूजीलैंड ने रविवार सुबह 15 सदस्यीय टीम की घोषणा की। बाएं हाथ के स्पिनर मिचेल सेंटनर टीम की कप्तानी करते नजर आएंगे। कप्तान के रूप में सेंटनर के लिए यह पहला बड़ा आईसीसी टूर्नामेंट होगा।

15 सदस्यीय टीम में विल ओ'रुरके, बेन सियर्स और नाथन स्मिथ की तेज गेंदबाजी तिकड़ी शामिल हैं। तीनों अपना पहला सीनियर आईसीसी टूर्नामेंट खेलेंगे। मैट हेनरी और लॉकी फर्ग्यूसन तेज गेंदबाजी आक्रमण की अगुआई करेंगे। वरिष्ठ खिलाड़ी केन विलियमसन और टॉम लैथम टीम को अनुभव प्रदान करेंगे।

अन्य बल्लेबाजों में विल यंग, डेवोन कॉनवे, मार्क चैपमैन और डेरिल मिशेल टीम में शामिल हैं। कीवी टीम ने एशियाई पिचों को ध्यान में रखते हुए स्पिन खिलाड़ियों को टीम में जगह दी है। इसमें कप्तान सेंटनर मुख्य स्पिन विकल्प हैं। साथ ही स्पिन ऑलराउंडर ग्लेन फिलिप्स और माइकल ब्रेसवेल और रचिन रवींद्र भी मौजूद हैं।

न्यूजीलैंड टीम के हेड कोच गैरी स्टीड ने टूर्नामेंट के लिए चुने गए 15 खिलाड़ियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि आईसीसी टूर्नामेंट हमारे खेल के शिखर का प्रतिनिधित्व करते हैं और उनमें अपने देश का प्रतिनिधित्व करने के लिए चुना जाना बहुत बड़ा सम्मान है।

उन्होंने कहा कि हमारे पास इस समय कई गुणवत्ता वाले खिलाड़ी हैं और इससे चयन संबंधी चर्चाएं निश्चित रूप से चुनौतीपूर्ण रहीं। लेकिन अंतत: हमने उस टीम को चुना है जो हमें पाकिस्तान और संयुक्त अरब अमीरात में अपेक्षित परिस्थितियों में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए सर्वश्रेष्ठ विकल्प प्रदान करेंगे।

न्यूजीलैंड टीम: मिचेल सेंटनर (कप्तान), माइकल ब्रेसवेल, केन विलियमसन, मार्क चैपमैन, डेवोन कॉनवे, लॉकी फर्ग्यूसन, मैट हेनरी, टॉम लैथम, डेरिल मिचेल, विल ओ'रुरके, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रवींद्र, बेन सियर्स, नाथन स्मिथ, विल यंग।

न्यूजीलैंड के ग्रुप स्टेज के मैच:

19 फरवरी - पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड, कराची

24 फरवरी - बांग्लादेश बनाम न्यूजीलैंड, रावलपिंडी

2 मार्च - भारत बनाम न्यूजीलैंड, दुबई

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के लिए न्यूजीलैंड टीम का ऐलान
15 सदस्यीय टीम में विल ओ'रुरके, बेन सियर्स और नाथन स्मिथ की तेज गेंदबाजी तिकड़ी शामिल हैं। तीनों अपना पहला सीनियर आईसीसी टूर्नामेंट खेलेंगे। मैट हेनरी और लॉकी फ





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News