Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic

न्यूजीलैंड ने 17 साल बाद घरेलू मैदान पर सीरीज़ जीती, दूसरे वनडे में इंग्लैंड को 5 विकेट से हराया

वर्ष 2008 के बाद यह पहली बार है जब न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड को घरेलू मैदान पर वनडे सीरीज़ में पराजित किया। दोनों टीमों के बीच तीसरा और आखिरी। वनडे 1 नवंबर को खेला जाएगा।

29 Oct 2025

न्यूजीलैंड ने 17 साल बाद घरेलू मैदान पर सीरीज़ जीती, दूसरे वनडे में इंग्लैंड को 5 विकेट से हराया

सेडन पार्क (हैमिल्टन)। इंग्लैंड की कमजोर बल्लेबाज़ी एक बार फिर टीम के लिए भारी पड़ी। तीन मैचों की वनडे सीरीज़ के दूसरे मुकाबले में बुधवार को न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड को 5 विकेट से हराकर सीरीज़ 2-0 से अपने नाम कर ली।

वर्ष 2008 के बाद यह पहली बार है जब न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड को घरेलू मैदान पर वनडे सीरीज़ में पराजित किया। दोनों टीमों के बीच तीसरा और आखिरी। वनडे 1 नवंबर को खेला जाएगा।

इंग्लैंड की टीम पहले बल्लेबाज़ी करते हुए मात्र 175 रन पर ढेर हो गई, जिसके जवाब में न्यूजीलैंड ने डैरिल मिशेल (56), रचिन रवींद्र (54) और मिचेल सैंटनर (34) की शानदार पारियों की बदौलत लक्ष्य को सिर्फ 33.1 ओवर में हासिल कर लिया। यह 2008 के बाद न्यूजीलैंड की इंग्लैंड पर घरेलू मैदान पर पहली वनडे सीरीज़ जीत है।

इंग्लैंड पहले बल्लेबाज़ी करते हुए मात्र 175 रन पर ऑलआउट हो गई। न्यूजीलैंड के सभी छह गेंदबाज़ों ने विकेट चटकाए, जबकि ब्लेयर टिकनर ने शानदार गेंदबाज़ी करते हुए 4 विकेट अपने नाम किए। नाथन स्मिथ ने 2 विकेट लिए। इंग्लैंड की ओर से जेमी ओवरटन (42) और हैरी ब्रूक (34) ही कुछ देर टिक सके। कप्तान जोस बटलर और जो रूट सस्ते में लौट गए।

बारिश के बाद जब मैच शुरू हुआ तो शुरुआत से ही इंग्लैंड की हालत पतली दिखी। तीसरे ओवर में जैकब डफी ने बेन डकेट को पवेलियन भेजा और जल्द ही फॉल्क्स ने दूसरे ओपनर जेमी स्मिथ को चलता किया। टिकनर ने जो रूट को आउट कर इंग्लैंड को तीसरा झटका दिया। इसके बाद लगातार विकेट गिरते रहे और टीम 36 ओवरों में 175 पर सिमट गई।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड टीम की शुरुआत भी लड़खड़ाई, जब जॉफ्रा आर्चर ने पहली ही ओवर में विल यंग को आउट किया, लेकिन इसके बाद रचिन रवींद्र (54) और डैरिल मिशेल (56 नाबाद) ने पारी को संभाला। रवींद्र ने 54 रन की शानदार पारी खेली, जबकि मिशेल ने लगातार दूसरी फिफ्टी जड़ी।

इंग्लैंड की ओर से आर्चर ने बेहतरीन गेंदबाज़ी की और 3 विकेट (3/23) झटके, लेकिन उनका प्रयास टीम को जीत नहीं दिला सका। अंत में मिचेल सैंटनर (34 नाबाद, 17 गेंदों में) ने ताबड़तोड़ बल्लेबाज़ी करते हुए मैच को 33.1 ओवर में ही खत्म कर दिया। ब्लेयर टिकनर को उनकी शानदार गेंदबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

संक्षिप्त स्कोरकार्ड:

इंग्लैंड – 175/10 (36 ओवर, जेमी ओवरटन 42, हैरी ब्रूक 34; ब्लेयर टिकनर 4/34, नाथन स्मिथ 2/27)

न्यूजीलैंड – 177/5 (33.1 ओवर, डैरिल मिशेल 56*, रचिन रवींद्र 54, मिचेल सैंटनर 34*; जॉफ्रा आर्चर 3/23)।

परिणाम: न्यूजीलैंड ने 5 विकेट से जीत दर्ज कर सीरीज़ 2-0 से अपने नाम की।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


न्यूजीलैंड ने 17 साल बाद घरेलू मैदान पर सीरीज़ जीती, दूसरे व
वर्ष 2008 के बाद यह पहली बार है जब न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड को घरेलू मैदान पर वनडे सीरीज़ में पराजित किया। दोनों टीमों के बीच तीसरा और आखिरी। वनडे 1 नवंबर को खेला





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News