Please wait
हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति में पहाड़ी से गिरी चट्टान की चपेट में आई टाटा सुमो, 13 लोगों की मौत, दो घायल Sudhir wins historic सरकार के साथ वार्ता के बाद सीजेपी बोली- प्रधान के इस्तीफे पर कोई समझौता नहीं Sudhir wins historic सरकार के लिखित आश्वासन पर 26 दिनों बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन Sudhir wins historic पेपर लीक मामलों के लिए गठित होंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट : प्रधानमंत्री Sudhir wins historic असम में बाढ़ से हालात गंभीर, 11 जिलों की 653164 आबादी प्रभावित, मृतकों की संख्या 44 हुई Sudhir wins historic टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी मानसून सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित Sudhir wins historic चर्चा रोकने के लिए शर्तें रखना ठीक नहीं, सरकार किसी मुद्दे से भागती नहीं': किरेन रिजिजू Sudhir wins historic विपक्ष के हंगामे के कारण संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित Sudhir wins historic सिक्किम टनल हादसा: मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 10, ज़हरीली गैस-खराब मौसम के बीच बचाव कार्य जारी Sudhir wins historic यूक्रेन से रवाना वाणिज्यिक पोत पर हमले में चार भारतीयों की मौत, भारत ने रूस के प्रभारी राजदूत को किया तलब Sudhir wins historic

दक्षिणेश्वर में एनएचएआइ का अतिक्रमण हटाओ अभियान, रातभर चला बुलडोजर

दक्षिणेश्वर स्थित निवेदिता ब्रिज के नीचे अवैध रूप से बने दुकानों और बस गुमटियों पर सोमवार देर रात से मंगलवार सुबह तक बड़ा अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया गया। नेशनल हाईवे अथॉरिटी, पीडब्ल्यूडी और दक्षिणेश्वर थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में कुल 196 अवैध दुकानें और बस गुमटियां बुलडोजर चलाकर हटा दी गईं।

14 Jul 2026

दक्षिणेश्वर में एनएचएआइ का अतिक्रमण हटाओ अभियान, रातभर चला बुलडोजर

कोलकाता। दक्षिणेश्वर स्थित निवेदिता ब्रिज के नीचे अवैध रूप से बने दुकानों और बस गुमटियों पर सोमवार देर रात से मंगलवार सुबह तक बड़ा अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया गया। नेशनल हाईवे अथॉरिटी, पीडब्ल्यूडी और दक्षिणेश्वर थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में कुल 196 अवैध दुकानें और बस गुमटियां बुलडोजर चलाकर हटा दी गईं।

पूरे अभियान के दौरान दक्षिणेश्वर पीडब्ल्यूडी रोड पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। प्रशासन ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच कार्रवाई को अंजाम दिया ताकि किसी प्रकार की अप्रिय घटना या कानून-व्यवस्था की समस्या उत्पन्न न हो।

कार्रवाई के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और दुकानदार मौके पर पहुंच गए। कई दुकानदारों ने पुलिस और प्रशासन से अपनी दुकानें न तोड़ने की अपील की। वहीं, जिन लोगों के अतिक्रमण हटाए गए, उन्होंने प्रशासन से पुनर्वास की मांग करते हुए कहा कि उन्हें वैकल्पिक स्थान उपलब्ध कराया जाए।

प्रशासन का कहना है कि सड़क और पुल के नीचे अवैध कब्जों को हटाने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया गया है, जिससे यातायात व्यवस्था सुचारु रहे और सार्वजनिक भूमि को अतिक्रमण मुक्त किया जा सके। वहीं, पूरे घटनाक्रम पर स्थानीय लोगों और प्रभावित व्यापारियों की नजर बनी हुई है।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


दक्षिणेश्वर में एनएचएआइ का अतिक्रमण हटाओ अभियान, रातभर चला ब
दक्षिणेश्वर स्थित निवेदिता ब्रिज के नीचे अवैध रूप से बने दुकानों और बस गुमटियों पर सोमवार देर रात से मंगलवार सुबह तक बड़ा अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया गया। नेश





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News