Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

पश्चिम बंगाल में लागू होगा एनएचएम, केंद्र ने मंजूर किए 2103 करोड़ : मुख्यमंत्री

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने शनिवार को घोषणा की कि राज्य में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) लागू किया जाएगा। इसके लिए केंद्र सरकार ने 2103 करोड़ की मंजूरी दी है, जिनमें से 527 करोड़ रुपये की पहली किस्त राज्य को प्राप्त हो चुकी है।

30 May 2026

पश्चिम बंगाल में लागू होगा एनएचएम, केंद्र ने मंजूर किए 2103 करोड़ : मुख्यमंत्री

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने शनिवार को घोषणा की कि राज्य में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) लागू किया जाएगा। इसके लिए केंद्र सरकार ने 2103 करोड़ की मंजूरी दी है, जिनमें से 527 करोड़ रुपये की पहली किस्त राज्य को प्राप्त हो चुकी है।

कोलकाता में स्वास्थ्य विभाग के एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इस योजना से राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और लोगों तक बेहतर चिकित्सा सुविधाएं पहुंचाने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि केंद्र से प्राप्त धनराशि का उपयोग स्वास्थ्य सेवा व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के लिए किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने बताया कि पश्चिम बंगाल में आयुष्मान भारत योजना के तहत 1.36 करोड़ से अधिक परिवारों को स्वास्थ्य सुरक्षा का लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि इस योजना के माध्यम से राज्य की बड़ी आबादी को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच सुनिश्चित की जाएगी।

उन्हाेंने यह भी कहा कि राज्य के जिला अस्पतालों की निगरानी और स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता पर नजर रखने के लिए नियंत्रण कक्ष स्थापित किए जा रहे हैं। इन नियंत्रण कक्षों के माध्यम से अस्पतालों के कामकाज की नियमित समीक्षा की जाएगी और आवश्यकतानुसार त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने विश्वास जताया कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन और आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन से पश्चिम बंगाल में स्वास्थ्य क्षेत्र को नई मजबूती मिलेगी तथा आम लोगों को बेहतर और सुलभ चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


पश्चिम बंगाल में लागू होगा एनएचएम, केंद्र ने मंजूर किए 2103
पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने शनिवार को घोषणा की कि राज्य में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) लागू किया जाएगा। इसके लिए केंद्र सरकार ने 2103





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News