Please wait
शादी के बंधन में बंधे आमिर खान और गौरी स्प्रैट Sudhir wins historic बंगाल में भारी बारिश का अलर्ट, तटीय जिलों में प्रशासन सतर्क Sudhir wins historic तृणमूल प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफे के बाद चंद्रिमा भट्टाचार्य ने ऋतब्रत बनर्जी गुट के नेताओं से की मुलाकात, अटकलें तेज Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी ने डेब्यू करते ही रचा इतिहास, तोड़ा सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना महारिकॉर्ड Sudhir wins historic राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना दुर्भाग्यपूर्ण, दोषियों को मिले कठोर दंडः संघ Sudhir wins historic डायमंड हार्बर में अभिषेक बनर्जी के खिलाफ नया मामला, ‘सेवाश्रय’ शिविर जांच के घेरे में Sudhir wins historic विपक्षी विधायकों को मिलेगा समान सम्मान और लोकतांत्रिक अधिकार, विधानसभा में बोले मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी Sudhir wins historic तृणमूल के तीन बैंक खातों पर रोक मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, बैंक से हलफनामा और पुलिस से जांच रिपोर्ट तलब Sudhir wins historic बंगाल की खाड़ी में बन रहा गहरा निम्न दबाव, चार से आठ जुलाई तक दक्षिण बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी Sudhir wins historic विधाननगर अस्पताल का नाम बदला, मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल Sudhir wins historic

मुंबई हमले के आरोपित तहव्वुर राणा से एनआईए ने शुरू की पूछताछ

सूत्रों ने बताया कि राणा को एनआईए मुख्यालय के सेल में कड़ी सुरक्षा में रखा गया है। ये सेल सीसीटीवी कैमरों से लैस है। राणा जिस बाथरूम का इस्तेमाल करेगा वो भी सेल के अंदर ही है। इस सेल में मल्टीपल लेयर डिजटल सिक्योरिटी के साथ-साथ 24 घंटे पहरा है। सेल के अंदर जाने की इजाजत सिर्फ एनआईए के कुछ अधिकारियों को ही है।

11 Apr 2025

मुंबई हमले के आरोपित तहव्वुर राणा से एनआईए ने शुरू की पूछताछ

नई दिल्ल। मुंबई में 26 नवंबर 2008 को हुए हमले के मुख्य आरोपित तहव्वुर हुसैन राणा से राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) के दिल्ली स्थित मुख्यालय में आज से पूछताछ शुरू कर दी गयी है।

सूत्रों ने बताया कि राणा को एनआईए मुख्यालय के सेल में कड़ी सुरक्षा में रखा गया है। ये सेल सीसीटीवी कैमरों से लैस है। राणा जिस बाथरूम का इस्तेमाल करेगा वो भी सेल के अंदर ही है। इस सेल में मल्टीपल लेयर डिजटल सिक्योरिटी के साथ-साथ 24 घंटे पहरा है। सेल के अंदर जाने की इजाजत सिर्फ एनआईए के कुछ अधिकारियों को ही है। राणा को मुख्यालय में भी कम से कम मूवमेंट करवाई जाएगी और कैमरों की निगरानी में रिकॉर्डिंग के साथ पूछताछ की जाएगी। ये पूछताछ आज से शुरू हो गई है।

शुरुआती पूछताछ में एनआईए की कोशिश होगी कि राणा से ये पता लगाया जाए कि पाकिस्तान में उसका हैंडलर कौन था? उसे फंडिंग कहां से मिल रही थी? स्लीपर सेल कौन-कौन हैं? भारत में उसके कारोबारी पार्टनर कौन थे? यहां किसे-किसे फंडिंग दी गई थी। इसके अलावा हेडली की भारत में किसने मदद की और पैसे किन-किन को दिए गए।

उल्लेखनीय है कि प्रत्यर्पण की लंबी कार्यवाही के बाद अमेरिका से विशेष विमान से नई दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पहुंचने के बाद राणा को गुरुवार को एनआईए ने औपचारिक रूप से गिरफ्तार किया था। उसको पटियाला हाउस स्थित एनआईए के स्पेशल कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे 18 दिन के लिए एनआईए की हिरासत में भेज दिया गया। इसके बाद उसे आगे की पूछताछ के लिए एनआईए मुख्यालय ले जाया गया।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


मुंबई हमले के आरोपित तहव्वुर राणा से एनआईए ने शुरू की पूछताछ
सूत्रों ने बताया कि राणा को एनआईए मुख्यालय के सेल में कड़ी सुरक्षा में रखा गया है। ये सेल सीसीटीवी कैमरों से लैस है। राणा जिस बाथरूम का इस्तेमाल करेगा वो भी सेल





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News