Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

टेरर फंडिंग मामले में दिल्ली, उप्र समेत 5 राज्यों में एनआईए का छापा, कई हिरासत में

एनआईए के मुताबिक दिल्ली के मुस्तफाबाद के मदरसे पर छापेमारी कर यहां से एक संदिग्ध को हिरासत में लिया गया है।

05 Oct 2024

 टेरर फंडिंग मामले में दिल्ली, उप्र समेत 5 राज्यों में एनआईए का छापा, कई हिरासत में

नई दिल्ली। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने शनिवार को टेरर फंडिंग मामले में जैश-ए-मुहम्म्मद से जुड़े संदिग्धों की तलाश में 5 राज्यों के 30 स्थानों पर छापेमारी की। इस दौरान एनआईए ने इन जगहों से आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की। एनआईए ने पूछताछ के लिए कई संदिग्धों काे हिरासत में लिया है। एनआईए ने यह छापेमारी दिल्ली, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, जम्मू-कश्मीर और असम में की है।

एनआईए के मुताबिक दिल्ली के मुस्तफाबाद के मदरसे पर छापेमारी कर यहां से एक संदिग्ध को हिरासत में लिया गया है। छापेमारी तड़के 03 बजे से शुरू हुई। इस क्रम में एनआईए ने महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजी नगर मदरसे में छापेमारी के दौरान एक मौलवी को हिरासत में लिया। इसके बाद महाराष्ट्र के जालना एवं मालेगांव कस्बे से एक-एक संदिग्ध को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।

एनआईए ने जम्मू-कश्मीर के बारामुला के सांगली में इकबाल भट्ट के घर पर छापेमारी की। दक्षिण कश्मीर के इलाके में भी छापेमारी की गई। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के देवबंद और मेरठ में एनआईए ने छापेमारी के दौरान पूछताछ के लिए एक-एक संदिग्ध को हिरासत में लिया। एनआईए ने असम में गोलपारा में आठ संदिग्धों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


NIA raids 5 states including Delhi, UP in terror funding cas
एनआईए के मुताबिक दिल्ली के मुस्तफाबाद के मदरसे पर छापेमारी कर यहां से एक संदिग्ध को हिरासत में लिया गया है।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News