Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

बम विस्फोट मामले में पूर्व विधायक शौकत मोल्ला के घर एनआईए का छापा

दक्षिण 24 परगना जिले के भांगर में हुए बम विस्फोट मामले में पूर्व तृणमूल विधायक शौकत मोल्ला के आवास पर राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की टीम ने गुरुवार सुबह बड़ी कार्रवाई की। जांच एजेंसी की टीम भारी पुलिस बल और केंद्रीय बल के साथ उनके जीवनतला स्थित घर पर पहुंची और तलाशी अभियान शुरू किया।

04 Jun 2026

बम विस्फोट मामले में पूर्व विधायक शौकत मोल्ला के घर एनआईए का छापा

कोलकाता। दक्षिण 24 परगना जिले के भांगर में हुए बम विस्फोट मामले में पूर्व तृणमूल विधायक शौकत मोल्ला के आवास पर राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की टीम ने गुरुवार सुबह बड़ी कार्रवाई की। जांच एजेंसी की टीम भारी पुलिस बल और केंद्रीय बल के साथ उनके जीवनतला स्थित घर पर पहुंची और तलाशी अभियान शुरू किया।

जानकारी के अनुसार, लगभग 10 वाहनों में सवार होकर पहुंचे अधिकारियों ने इलाके को चारों ओर से घेर लिया। इस दौरान शौकत मोल्ला अपने घर पर मौजूद नहीं थे। सूत्रों के मुताबिक, वह मौके से गायब बताए जा रहे हैं।

तलाशी अभियान के दौरान उनके पुत्र इमरान मोल्ला को घर पर लाया गया और जांच टीम ने उनके साथ घर के भीतर प्रवेश कर विस्तृत पूछताछ और दस्तावेजों की जांच शुरू की। इसके साथ ही जांच एजेंसी ने शौकत मोल्ला के कार्यालय में भी तलाशी ली।

इस दौरान शौकत मोल्ला की पत्नी और बेटी भी घर पहुंचीं। अधिकारियों द्वारा घर और आसपास के क्षेत्र को घेरकर सघन जांच की जा रही है।

मामले से जुड़े सूत्रों के अनुसार, जांच एजेंसी विस्फोट से संबंधित दस्तावेजों, सबूतों और अन्य जानकारियों को खंगाल रही है। साथ ही उस समय घायलों को ले जाने वाले वाहनों से जुड़े लोगों के घरों पर भी टीम पहुंची और पूछताछ की।

गौरतलब है कि भांगर के बामुनिया इलाके में हुए इस विस्फोट में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी, जबकि कई लोग घायल हुए थे। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव फैल गया था और कई राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप सामने आए थे।

शौकत मोल्ला वर्ष 2016 और 2021 में कैनिंग पूर्व विधानसभा क्षेत्र से टीएमसी विधायक रह चुके हैं। हाल ही में राज्य सरकार ने उनकी सुरक्षा भी वापस ले ली थी।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


बम विस्फोट मामले में पूर्व विधायक शौकत मोल्ला के घर एनआईए का
दक्षिण 24 परगना जिले के भांगर में हुए बम विस्फोट मामले में पूर्व तृणमूल विधायक शौकत मोल्ला के आवास पर राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की टीम ने गुरुवार सुबह बड़ी





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News