Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल में समुद्र में लापता ट्रॉलर बरामद, नौ मछुआरों के शव मिले, छह की तलाश जारी Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में आज से लागू हो गया नया गुंडा नियंत्रण कानून Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic

आमता बम विस्फोट मामले में तीन ठिकानों पर एनआईए की छापेमारी, दो मुख्य आरोपित गिरफ्तार

राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण के दिल्ली स्थित मामले संख्या आरसी-08-2024 के तहत जांच अभी जारी है

24 Jun 2026

आमता बम विस्फोट मामले में तीन ठिकानों पर एनआईए की छापेमारी, दो मुख्य आरोपित गिरफ्तार

कोलकाता। राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने पश्चिम बंगाल के हावड़ा ग्रामीण जिले के आमता क्षेत्र में वर्ष 2022 में हुए बम विस्फोट मामले में दो मुख्य आरोपितों को गिरफ्तार किया है। इस विस्फोट में बम बनाने वाले एक व्यक्ति की मौत हो गई थी, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हुए थे।
एनआईए ने बुधवार को जारी बयान में बताया कि मंगलवार रात आमता क्षेत्र के रहने वाले असफार मिद्या और एंताजुल मिद्या को गिरफ्तार किया। इससे पहले जांच एजेंसी ने आरोपितों के संदिग्ध ठिकानों पर तीन स्थानों पर छापेमारी की थी।
जांच एजेंसी के अनुसार, दोनों आरोपित इस मामले के मुख्य आरोपित हैं। उनके निर्देश पर आमता थाना क्षेत्र के चंद्रपुर बाजार के निकट 23 फरवरी 2022 को अवैध रूप से देसी बम तैयार किए जा रहे थे।
बम बनाने के दौरान कुछ विस्फोटक सामग्री में धमाका हो गया था। घटना में जहाधर मोल्ला, मोहब्बत मोल्ला, मोइनुर रहमान और शेख महाराम गंभीर रूप से घायल हो गए थे। बाद में शेख महाराम ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया था।
एनआईए ने अप्रैल, 2024 में पुलिस से इस मामले की जांच अपने हाथ में ली थी। जांच में सामने आया कि असफार मिद्या और एंताजुल मिद्या बम निर्माण की पूरी गतिविधि को नियंत्रित कर रहे थे। जांच एजेंसी के मुताबिक, इन बमों का इस्तेमाल इलाके के लोगों को डराने और आतंकित करने के उद्देश्य से किया जाना था।
इस मामले में पहले ही चार आरोपितों को गिरफ्तार कर आरोप पत्र दाखिल किया जा चुका है। राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण के दिल्ली स्थित मामले संख्या आरसी-08-2024 के तहत जांच अभी जारी है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


आमता बम विस्फोट मामले में तीन ठिकानों पर एनआईए की छापेमारी
राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण के दिल्ली स्थित मामले संख्या आरसी-08-2024 के तहत जांच अभी जारी है





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News