Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

आंध्र प्रदेश में बस घाटी में गिरी, नौ यात्रियों की मौत, 10 की हालत गंभीर

बताया गया है कि हादसाग्रस्त चित्तूर जिले के विग्नेश्वरा ट्रैवल्स की बस (एपी 39 यूएम 6543) में 37 यात्री और दो चालक थे। यह बस भद्राचलम से अराकू जा रही थी। मारेडुमिली घाटु रोड पर राजू गारी मेट्टू मोड़ के पास यह बस बेकाबू होकर घाटी में गिर गई।

12 Dec 2025

आंध्र प्रदेश में बस घाटी में गिरी, नौ यात्रियों की मौत, 10 की हालत गंभीर

अल्लूरी सीताराम राजू (आंध्र प्रदेश)। आंध्र प्रदेश के अल्लूरी सीताराम राजू जिला में शुक्रवार सुबह मारेडुमिली घाट रोड पर बस हादसे में बड़ी जनहानि होने का अंदेशा है। घटनास्थल पर नौ लोगों की मृत्यु और अन्य दस के गंभीर रूप से घायल होने की पुष्टि हुई है। मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।

बताया गया है कि हादसाग्रस्त चित्तूर जिले के विग्नेश्वरा ट्रैवल्स की बस (एपी 39 यूएम 6543) में 37 यात्री और दो चालक थे। यह बस भद्राचलम से अराकू जा रही थी। मारेडुमिली घाटु रोड पर राजू गारी मेट्टू मोड़ के पास यह बस बेकाबू होकर घाटी में गिर गई। सूचना मिलते ही आसपास के लोग पहुंचे और बचाव अभियान शुरू किया। घायलों को बेहतर इलाज के लिए भद्राचलम एरिया हॉस्पिटल ले जाया गया।

लोगों का कहना है कि यह बस छह दिसंबर की रात नौ बजे तीर्थयात्रा के लिए निकली थी। तीर्थयात्रा का आयोजन चित्तूर शहर के राममूर्ति नाम के एक एजेंट ने किया था। भद्राचलम के दर्शन पूर्ण करने के बाद बस अन्नावरम जा रही थी। यात्रियों की पहचान चित्तूर जिले के निवासियों के तौर पर हुई है।

यह हादसा जहां हुआ, वह पहाड़ी इलाका है। कहा जा रहा है कि घाट रोड पर बर्फ जमा होने के कारण बस फिसल कर घाटी में गिर गई। हादसे में मरने वाले सभी लोग 50 वर्ष की आयु से अधिक बताए जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने बस हादसे पर दुख जताया है। अधिकारियों ने उन्हें बताया कि घायलों को चिंतूर हॉस्पिटल स्थानांतरित कर दिया गया है।

मुख्यमंत्री ने जिले के वरिष्ठ राजस्व अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर अभियान को तेज करने का आदेश दिया है। मंत्री नारा लोकेश और गृहमंत्री अनीता ने हादसे पर गहरा दुख जताया है।

अधिकारियों ने कहा कि अब तक दो मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है। मृतकों में श्रीकला, सुनंदा ,शिव शंकर रेड्डी, उमा रेड्डी ,कृष्णा कुमारी रघुरा मधु और पुंगुला प्रसाद शामिल हैं। इनमें पांच महिलाएं हैं।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


आंध्र प्रदेश में बस घाटी में गिरी, नौ यात्रियों की मौत, 10 क
बताया गया है कि हादसाग्रस्त चित्तूर जिले के विग्नेश्वरा ट्रैवल्स की बस (एपी 39 यूएम 6543) में 37 यात्री और दो चालक थे। यह बस भद्राचलम से अराकू जा रही थी। मारेडु





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News