Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

गंगासागर मेले में निश्चलानंद सरस्वती का बड़ा बयान, ममता बनर्जी को दी नसीहत

उन्होंने आगे कहा कि मिलीभगत से नहीं, बल्कि कठोरता से हिंदुओं के अस्तित्व का मार्ग प्रशस्त करें। सत्ता आती-जाती रहती है

14 Jan 2025

गंगासागर मेले में निश्चलानंद सरस्वती का बड़ा बयान, ममता बनर्जी को दी नसीहत

कोलकाता। गंगासागर मेले में देशभर से श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा है। इस पवित्र अवसर पर पुरी के शंकराचार्य निश्चलानंद सरस्वती भी पहुंचे। उन्होंने मकर संक्रांति पर पत्रकारों से बातचीत की और पश्चिम बंगाल में आतंकवादियों व अवैध घुसपैठियों की सक्रियता को लेकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को कड़ी नसीहत दी।
राज्य में अवैध बांग्लादेशियों और आतंकियों की गिरफ्तारी पर उन्होंने कहा कि ममता जी को ध्यान देना चाहिए। जैसे केंद्र सरकार ने पाकिस्तान में बैठे आतंकवादियों को पकड़कर घसीटा, वही यहां भी होना चाहिए। अगर वो देशभक्त नहीं हुईं, तो शासन कब तक कर सकेंगी ?
उन्होंने आगे कहा कि मिलीभगत से नहीं, बल्कि कठोरता से हिंदुओं के अस्तित्व का मार्ग प्रशस्त करें। सत्ता आती-जाती रहती है, लेकिन इतिहास हमेशा अमर रहता है। किसी वर्ग को रिझाने के लिए सनातन सिद्धांतों की हत्या और हिंदुओं पर हमले कराना अनुचित है।
प्रयागराज में 2025 में चल रहो महाकुंभ को लेकर जब उनसे भ्रष्टाचार पर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि मेरा पद सर्वोच्च न्याय का है। मेरा मानना है कि संविधान ऐसा होना चाहिए जिसे यमराज भी स्वीकार करें।
उन्होंने बताया कि कोविड से पहले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हर साल मुझसे दो-तीन बार मिलने आते थे। मैं प्रयागराज जाऊंगा, अगर कोई समस्या सामने आएगी, तो सोच-समझकर कदम उठाऊंगा। बिना सोचे-समझे कुछ भी कहना उचित नहीं है।
पारसनाथ तीर्थस्थान पर केंद्र सरकार को चेतावनीझारखंड में स्थित पारसनाथ तीर्थ को पर्यटन केंद्र घोषित करने पर जैन समाज के विरोध का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि यह तीर्थ और तपोस्थली है। इसे पर्यटन स्थल बनाकर भोग की जगह नहीं बनाया जा सकता।
उन्होंने कहा कि जैन संतों ने इस फैसले के खिलाफ अनशन किया, दो संतों की मृत्यु भी हो गई। आखिरकार केंद्र सरकार को अपना फैसला बदलना पड़ा और पर्यटन केंद्र का दर्जा खत्म करना पड़ा। लेकिन वहां के व्यापारी अब भी चाहते हैं कि यह पर्यटन केंद्र बने। ऐसा विकास नहीं होना चाहिए जिससे तीर्थस्थल ही खत्म हो जाए।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


गंगासागर मेले में निश्चलानंद सरस्वती ने ममता को दी नसीहत
उन्होंने आगे कहा कि मिलीभगत से नहीं, बल्कि कठोरता से हिंदुओं के अस्तित्व का मार्ग प्रशस्त करें। सत्ता आती-जाती रहती है





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News