Please wait
शादी के बंधन में बंधे आमिर खान और गौरी स्प्रैट Sudhir wins historic बंगाल में भारी बारिश का अलर्ट, तटीय जिलों में प्रशासन सतर्क Sudhir wins historic तृणमूल प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफे के बाद चंद्रिमा भट्टाचार्य ने ऋतब्रत बनर्जी गुट के नेताओं से की मुलाकात, अटकलें तेज Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी ने डेब्यू करते ही रचा इतिहास, तोड़ा सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना महारिकॉर्ड Sudhir wins historic राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना दुर्भाग्यपूर्ण, दोषियों को मिले कठोर दंडः संघ Sudhir wins historic डायमंड हार्बर में अभिषेक बनर्जी के खिलाफ नया मामला, ‘सेवाश्रय’ शिविर जांच के घेरे में Sudhir wins historic विपक्षी विधायकों को मिलेगा समान सम्मान और लोकतांत्रिक अधिकार, विधानसभा में बोले मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी Sudhir wins historic तृणमूल के तीन बैंक खातों पर रोक मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, बैंक से हलफनामा और पुलिस से जांच रिपोर्ट तलब Sudhir wins historic बंगाल की खाड़ी में बन रहा गहरा निम्न दबाव, चार से आठ जुलाई तक दक्षिण बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी Sudhir wins historic विधाननगर अस्पताल का नाम बदला, मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल Sudhir wins historic

नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार जेडीयू में हुए शामिल, संजय झा ने दिलाई पार्टी की सदस्यता

इस मौके पर केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह (ललन सिंह) और जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। हालांकि, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इस कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए।

08 Mar 2026

नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार जेडीयू में हुए शामिल, संजय झा ने दिलाई पार्टी की सदस्यता

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार ने रविवार को औपचारिक रूप से जनता दल (यूनाइटेड)(जदयू) की सदस्यता ग्रहण कर ली। पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने उन्हें सदस्यता दिलाई।

इस मौके पर केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह (ललन सिंह) और जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। हालांकि, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इस कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए।

जदयू में शामिल होने के बाद निशांत कुमार ने कहा, “मैं सभी का धन्यवाद करता हूं। आप सभी ने मुझ पर जो भरोसा जताया है, उस पर खरा उतरने की कोशिश करूंगा। बिहार और देश के लिए मेरे पिता ने पिछले 20 वर्षों में जो काम किया है, उस पर मुझे गर्व है।”

इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के राज्यसभा उम्मीदवार राम नाथ ठाकुर ने कहा कि निशांत कुमार का पार्टी में आना स्वागत योग्य है। उन्होंने कहा कि जदयू के कार्यकर्ताओं और आम लोगों की इच्छा थी कि निशांत कुमार पार्टी में आएं और जनता की समस्याएं सुनें।

वहीं बिहार सरकार के पूर्व मंत्री और जदयू विधायक रत्नेश सदा ने कहा कि निशांत कुमार बिहार का भविष्य हैं और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के अधूरे कार्यों को पूरा करने की दिशा में काम करेंगे।

गौरतलब है कि नीतीश कुमार लंबे समय से अपने परिवार को राजनीति से दूर रखते आए हैं। ऐसे में उनके बेटे के राजनीति में प्रवेश को लेकर परिवारवाद के आरोप भी लग सकते हैं। हालांकि जदयू नेताओं का कहना है कि यह निर्णय नीतीश कुमार का व्यक्तिगत फैसला नहीं बल्कि पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं और जनता की मांग का परिणाम है।

उल्लेखनीय है कि पिछले दो दिनों से निशांत कुमार लगातार पार्टी विधायकों से मुलाकात कर रहे थे। उन्होंने मुख्यमंत्री आवास पर जदयू के वरिष्ठ नेताओं और विधायकों से बातचीत की। इसके अलावा संजय झा के आवास पर भी कुछ युवा विधायकों के साथ बैठक की।

पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा और प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा की देखरेख में निशांत कुमार की राजनीतिक प्रशिक्षण प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा भी तेज है कि आने वाले समय में उन्हें जदयू में बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है और पार्टी में नए नेतृत्व की शुरुआत हो सकती है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार जेडीयू में हुए शामिल,संजय झ
इस मौके पर केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह (ललन सिंह) और जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। हालांकि, मुख्यमंत्री नीतीश





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News