Please wait
शादी के बंधन में बंधे आमिर खान और गौरी स्प्रैट Sudhir wins historic बंगाल में भारी बारिश का अलर्ट, तटीय जिलों में प्रशासन सतर्क Sudhir wins historic तृणमूल प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफे के बाद चंद्रिमा भट्टाचार्य ने ऋतब्रत बनर्जी गुट के नेताओं से की मुलाकात, अटकलें तेज Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी ने डेब्यू करते ही रचा इतिहास, तोड़ा सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना महारिकॉर्ड Sudhir wins historic राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना दुर्भाग्यपूर्ण, दोषियों को मिले कठोर दंडः संघ Sudhir wins historic डायमंड हार्बर में अभिषेक बनर्जी के खिलाफ नया मामला, ‘सेवाश्रय’ शिविर जांच के घेरे में Sudhir wins historic विपक्षी विधायकों को मिलेगा समान सम्मान और लोकतांत्रिक अधिकार, विधानसभा में बोले मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी Sudhir wins historic तृणमूल के तीन बैंक खातों पर रोक मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, बैंक से हलफनामा और पुलिस से जांच रिपोर्ट तलब Sudhir wins historic बंगाल की खाड़ी में बन रहा गहरा निम्न दबाव, चार से आठ जुलाई तक दक्षिण बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी Sudhir wins historic विधाननगर अस्पताल का नाम बदला, मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल Sudhir wins historic

नीतीश, नितिन, रामनाथ, उपेंद्र, शिवेश और एडी सिंह का राज्यसभा चुनाव में नामांकन, मतदान तय

इस परिस्थिति में असदुद्दीन ओवैसी के पांच विधायकों और मायावती की बसपा के एक एमएलए की भूमिका महत्वपूर्ण हो गई है क्योंकि अब मतदान होना निश्चित हो गया है। 16 मार्च को वोटिंग की तारीख तय की गई है।

05 Mar 2026

नीतीश, नितिन, रामनाथ, उपेंद्र, शिवेश और एडी सिंह का राज्यसभा चुनाव में नामांकन, मतदान तय

बिहार सीएम ने राज्यसभा चुनाव नामांकन पर्चा दाखिल कर दिया है। इस मौके पर अमित शाह, नितिन नवीन, ललन सिंह समेत भाजपा और जदयू के कई नेता मौजूद रहे। उनके साथ साथ बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, बीजेपी के शिवेश राम, केंद्रीय मंत्री रामनाथ ठाकुर, रालोमो चीफ उपेंद्र कुशवाहा और राजद के अमरेंद्रधारी सिंह(निवर्तमान राज्यसभा सदस्य) ने भी नॉमिनेशन कर दिया है। इस परिस्थिति में असदुद्दीन ओवैसी के पांच विधायकों और मायावती की बसपा के एक एमएलए की भूमिका महत्वपूर्ण हो गई है क्योंकि अब मतदान होना निश्चित हो गया है। 16 मार्च को वोटिंग की तारीख तय की गई है।

दरअसल राज्यसभा की 37 सीटें खाली हो रहीं है जिनके लिए चुनाव की प्रक्रिया जारी है। बिहार में 5 सांसदों का कार्यकाल 9 अप्रैल को पूरा हो रहा है। पांच सीटों के लिए एनडीए से पांच उम्मीदवार नीतीश कुमार, नितिन नवीन, रामनाथ ठाकुर, उपेंद्र कुशवाहा और शिवेश राम ने नामांकन पर्चा दाखिल किया जबकि विपक्ष से राजद ने निवर्तमान राज्यसभा सांसद अमरेंद्रधारी सिंह को फिर से मौका दिया है। कुल मिलाकर छह उम्मीदवार मैदान में हैं।

आंकड़ों की बात करें तो एक उम्मीदवार को 41 विधायकों के वोट की आवश्यकता है। सदन में एनडीए के 202 विधायक हैं। इस तरह एनडीए के चार उम्मीदवारों, दो बीजेपी और दो जदयू की जीत लगभग तय है। एक प्रत्याशी उपेंद्र कुशवाहा के लिए तीन वोट अरेंज करने के लिए एनडीए का थिंक टैंक जी तोड़ मेहनत कर रहा है। 

दूसरी ओर विपक्ष के पास कुल मिलाकर 35 विधायकों का वोट है जबकि जीत के लिए 41 की जरूरत है। ऐसे में असदुद्दीन ओवैसी की एआईएमआईएम के पांच विधायकों की भूमिका बहुत बढ़ गई है। मायावती की बसपा के भी एक विधायक हैं। इनके समर्थन से विपक्ष के उम्मीदवार की जीत हो सकती है। एनडीए को तीन विधायकों के मतों कमी है।

नितिन नवीन और नीतीश कुमार के नामांकन कार्यक्रम के लिए गृहमंत्री अमित शाह दिल्ली से पटना आए। अमित शाह बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के आवास पहुंचे। वहां से अमित शाह ने सीएम आवास जाकर नीतीश कुमार से मुलाकात की। वहां से तीनों एक गाड़ी से विधानसभा पहुंचे और नामांकन दाखिल किया। अमित शाह ने नीतीश कुमार के कार्यकाल को बिहार के लिए स्वर्णिम बताया।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


नीतीश, नितिन, रामनाथ, उपेंद्र, शिवेश और एडी सिंह का राज्यसभा
इस परिस्थिति में असदुद्दीन ओवैसी के पांच विधायकों और मायावती की बसपा के एक एमएलए की भूमिका महत्वपूर्ण हो गई है क्योंकि अब मतदान होना निश्चित हो गया है। 16 मार्





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News