Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

पश्चिम बंगाल जैसा लोकतंत्र किसी भाजपा शासित राज्य में नहीं : सायनी घोष

त्रिपुरा दौरे पर तृणमूल का पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल हुआ रवाना

08 Oct 2025

पश्चिम बंगाल जैसा लोकतंत्र किसी भाजपा शासित राज्य में नहीं : सायनी घोष

कोलकाता। त्रिपुरा में तृणमूल कांग्रेस कार्यालय पर हुए हमले को लेकर पार्टी की ओर से सियासी तापमान बढ़ने लगा है। बुधवार सुबह तृणमूल कांग्रेस का पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल हालात का जायजा लेने के लिए अगरतला रवाना हुआ। रवाना होने से पहले कोलकाता हवाई अड्डे पर तृणमूल सांसद सायनी घोष ने भाजपा शासित राज्यों पर तीखा हमला बोला।
पत्रकारों से बातचीत में घोष ने कहा कि खगेन मुर्मू के साथ जो हुआ, वह दुर्भाग्यपूर्ण है। लेकिन अगर कोई फोटोशूट करने जाता है, तो जनता का गुस्सा भी झेलना पड़ सकता है। तृणमूल किसी से डरती नहीं है। पश्चिम बंगाल जैसा लोकतंत्र किसी भाजपा शासित राज्य में नहीं है।
उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा, जब से भाजपा को यह पता चला कि तृणमूल का प्रतिनिधिमंडल त्रिपुरा जा रहा है, तभी से धमकियां मिलने लगीं। सायनी घोष ने साफ कहा कि अगर भाजपा के कार्यकर्ताओं ने प्रतिशोध की भावना से तृणमूल कार्यालय पर हमला किया है, तो हम स्थिति का आकलन करेंगे और अपने कार्यकर्ताओं को संदेश देंगे कि वे अकेले नहीं हैं।
सांसद ने यह भी जोड़ा कि तृणमूल लोकतंत्र की लड़ाई लड़ रही है और भाजपा की धमकियों से पीछे हटने वाली नहीं है। उन्होंने कहा कि अब आगे क्या होगा, उसकी गवाही पूरा देश देखेगा।
त्रिपुरा की राजनीति में तृणमूल की बढ़ती सक्रियता के बीच टीएमसी सांसद सायनी घोष का यह बयान राज्य की राजनीति में नया रंग भरने वाला माना जा रहा है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


बंगाल जैसा लोकतंत्र किसी भाजपा शासित राज्य में नहीं : सायनी
त्रिपुरा दौरे पर तृणमूल का पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल हुआ रवाना





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News