Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic

बांग्लादेशियों के लिये होटल में नो-एंट्री

इधर, बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर हो रहे हमलों और वहां की अस्थिर स्थिति को देखते हुए अवैध घुसपैठ की आशंका भी बढ़ गई है

25 Dec 2025

बांग्लादेशियों के लिये होटल में नो-एंट्री

कोलकाता। बांग्लादेश में जारी राजनीतिक अस्थिरता और वहां अल्पसंख्यक हिंदुओं पर हो रहे कथित अत्याचारों के बीच पश्चिम बंगाल के सीमावर्ती जिले मालदा में सुरक्षा और सतर्कता को लेकर बड़े फैसले लिए गए हैं। एक ओर सीमा सुरक्षा बल ने भारत-बांग्लादेश अंतरराष्ट्रीय सीमा पर अपनी गश्ती व्यवस्था को दोगुना कर दिया है, वहीं दूसरी ओर मालदा के होटल मालिकों ने बांग्लादेशी नागरिकों को ठहराने से इनकार करने का सामूहिक निर्णय लिया है। मालदा होटल ऑनर्स एसोसिएशन ने साफ तौर पर घोषणा की है कि मौजूदा हालात को देखते हुए जिले के किसी भी होटल में अब बांग्लादेशी नागरिकों को कमरा नहीं दिया जाएगा। इससे पहले तक मेडिकल वीजा या स्टूडेंट वीजा पर भारत आने वाले बांग्लादेशी नागरिकों को कुछ रियायत दी जाती थी, लेकिन अब उस व्यवस्था को भी पूरी तरह समाप्त कर दिया गया है। एसोसिएशन के अध्यक्ष कृष्णेंदु चौधरी ने कहा कि बांग्लादेश में हालात बेहद चिंताजनक हैं। वहां से पासपोर्ट और वीजा से जुड़ी प्रक्रियाएं भी बाधित हो रही हैं। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए हमने सर्वसम्मति से यह फैसला लिया है कि फिलहाल किसी भी बांग्लादेशी नागरिक को होटल में कमरा नहीं दिया जाएगा।
इस फैसले के बाद जिले की राजनीति भी गरमा गई है। भारतीय जनता पार्टी ने होटल मालिकों के इस निर्णय का समर्थन किया है। पार्टी नेताओं का कहना है कि मौजूदा परिस्थितियों में यह कदम राष्ट्रीय सुरक्षा के लिहाज से जरूरी है। बीजेपी ने सभी होटल मालिकों से अपील की है कि वे पूरी तरह से बांग्लादेशी नागरिकों को ठहराना बंद करें, ताकि किसी भी तरह की अवैध गतिविधि या घुसपैठ की आशंका को रोका जा सके। वहीं सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस ने इस मामले में संतुलित रुख अपनाया है। टीएमसी नेताओं का कहना है कि होटल मालिकों ने अपना निर्णय स्वयं लिया है, लेकिन विदेश नीति और सीमा से जुड़े मुद्दे पूरी तरह केंद्र सरकार के अधिकार क्षेत्र में आते हैं। राज्य सरकार केंद्र सरकार की नीतियों और निर्देशों के अनुसार ही काम करेगी। 
इधर, बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर हो रहे हमलों और वहां की अस्थिर स्थिति को देखते हुए अवैध घुसपैठ की आशंका भी बढ़ गई है। इसी के मद्देनजर मालदा से सटी अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बीएसएफ ने सतर्कता और कड़ी कर दी है। सीमा के नदी मार्गों के साथ-साथ जमीनी रास्तों पर भी अतिरिक्त जवानों की तैनाती की गई है। गश्ती दलों की संख्या बढ़ा दी गई है ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई की जा सके। प्रशासनिक सूत्रों का मानना है कि यह पूरी कवायद एहतियातन की जा रही है, ताकि सीमावर्ती इलाके में शांति और सुरक्षा बनी रहे। आने वाले दिनों में हालात को देखते हुए और भी सख्त कदम उठाए जा सकते हैं। 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


बांग्लादेशियों के लिये होटल में नो-एंट्री
इधर, बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर हो रहे हमलों और वहां की अस्थिर स्थिति को देखते हुए अवैध घुसपैठ की आशंका भी बढ़ गई है





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News