Please wait
अंडा फेंकने की घटनाओं पर कलकत्ता हाई कोर्ट सख्त, राज्य सरकार से मांगी विस्तृत रिपोर्ट Sudhir wins historic रामनवमी हिंसा मामले में अपरूपा पोद्दार के पति शाकिर अली गिरफ्तार Sudhir wins historic केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बंगाल के विकास से जुड़े मुद्दों पर की चर्चा Sudhir wins historic मुख्यमंत्री की चेतावनी के 12 घंटे के भीतर कार्रवाई, हुमायूं कबीर की सभा के तीन आयोजक गिरफ्तार Sudhir wins historic प्रधानमंत्री मोदी को सेशेल्स का ‘गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ सम्मान Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में यूसीसी लागू करने के लिए विधेयक, पारिवारिक कानूनों में बड़े बदलाव की संभावना Sudhir wins historic कल्याण बनर्जी ने किया मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का समर्थन Sudhir wins historic तारातला हादसे में पूर्व मेयर फिरहाद एवं दो पार्षदों के नाम शिकायत दर्ज; मरने वालों की संख्या हुई 17 Sudhir wins historic तारातला में निर्माणाधीन गोदाम की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत, 18 को बचाया गया Sudhir wins historic भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic

'रामायण भाग-1' में नहीं होगा राम-रावण आमना-सामना, दर्शकों की उत्सुकता बढ़ी

फिल्म में 'रावण' का किरदार निभा रहे यश ने बताया है कि पहले भाग में उनका और 'राम' की भूमिका निभा रहे रणबीर कपूर का आमना-सामना नहीं होगा। इस जानकारी के बाद फिल्म को लेकर दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ गई है।

15 Apr 2026

'रामायण भाग-1' में नहीं होगा राम-रावण आमना-सामना, दर्शकों की उत्सुकता बढ़ी

निर्देशक नितेश तिवारी की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'रामायण: भाग-1' को लेकर एक बड़ा खुलासा सामने आया है। फिल्म में 'रावण' का किरदार निभा रहे यश ने बताया है कि पहले भाग में उनका और 'राम' की भूमिका निभा रहे रणबीर कपूर का आमना-सामना नहीं होगा। इस जानकारी के बाद फिल्म को लेकर दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ गई है।

हाल ही में एक बातचीत के दौरान यश ने कहा कि 'रामायण' दो भागों में बनाई जा रही है और पहले भाग में राम और रावण की कहानियां अलग-अलग दुनिया में आगे बढ़ती हैं। उन्होंने बताया कि जहां राम अपने सफर पर होंगे, वहीं रावण का अपना अलग साम्राज्य दिखाया जाएगा। हालांकि, उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि वह रणबीर कपूर से मिल चुके हैं, लेकिन फिल्म के पहले हिस्से में दोनों एक साथ स्क्रीन शेयर नहीं करेंगे।

यश ने रणबीर कपूर की तारीफ करते हुए कहा कि उनके बीच आपसी सम्मान और समझ ही इस बड़े प्रोजेक्ट की ताकत है। उन्होंने कहा कि 'रामायण' जैसी महत्वाकांक्षी फिल्म में सभी का एक ही लक्ष्य है, कहानी को भव्य और प्रभावशाली तरीके से दर्शकों के सामने पेश करना। ऐसे में कलाकारों के बीच तालमेल बेहद अहम है।

गौरतलब है कि 'रामायण: भाग-1' का निर्माण नमित मल्होत्रा कर रहे हैं और इसे दिवाली 2026 पर रिलीज किया जाएगा। फिल्म की पहली झलक पहले ही दर्शकों को प्रभावित कर चुकी है, और अब इस नए खुलासे के बाद इसके दूसरे भाग को लेकर भी उत्सुकता बढ़ना तय है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


'रामायण भाग-1' में नहीं होगा राम-रावण आमना-सामना, दर्शकों की
फिल्म में 'रावण' का किरदार निभा रहे यश ने बताया है कि पहले भाग में उनका और 'राम' की भूमिका निभा रहे रणबीर कपूर का आमना-सामना नहीं होगा। इस जानकारी के बाद फिल्म





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News