Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
तारातला में निर्माणाधीन गोदाम की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत, 18 को बचाया गया Sudhir wins historic भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic

ईडी गिरफ्तारी मामले में सुजीत बोस को हाई कोर्ट से राहत नहीं, नियमित पीठ में होगी सुनवाई

ईडी अब इस पूरे नेटवर्क और धन के प्रवाह की विस्तृत जांच में जुटा हुआ है

29 May 2026

ईडी गिरफ्तारी मामले में सुजीत बोस को हाई कोर्ट से राहत नहीं, नियमित पीठ में होगी सुनवाई

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के पूर्व मंत्री सुजीत बोस को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की गिरफ्तारी के मामले में फिलहाल कलकत्ता उच्च न्यायालय से कोई राहत नहीं मिली है। शुक्रवार को न्यायमूर्ति शम्पा दत्त पाल की अदालत में मामले की सुनवाई हुई, जहां अदालत ने स्पष्ट किया कि इस प्रकरण की सुनवाई नियमित पीठ में की जाएगी और फिलहाल किसी प्रकार की अंतरिम राहत नहीं दी जा सकती।
सुनवाई के दौरान अदालत ने ईडी को गिरफ्तारी से संबंधित विस्तृत रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश दिया। वहीं, सुजीत बोस को भी इस मामले में हलफनामा दाखिल करने को कहा गया है।
सुजीत बोस की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता सिद्धार्थ लूथरा ने अदालत में दलील दी कि उनके मुवक्किल अपनी गिरफ्तारी को चुनौती दे रहे हैं और वह मामले में आरोपित नहीं हैं। हालांकि, अदालत ने तत्काल राहत देने से इनकार कर दिया।
गौरतलब है कि, ईडी ने 11 मई को सुजीत बोस को गिरफ्तार किया था। फिलहाल वह जेल हिरासत में हैं। वहीं से उन्होंने अपनी गिरफ्तारी को उच्च न्यायालय में चुनौती दी है। गुरुवार को उनके अधिवक्ता ने इस मामले को लेकर अदालत का ध्यान आकर्षित किया था, जिसके बाद याचिका दाखिल करने की अनुमति दी गई।
दरअसल, पूर्व नियुक्ति भ्रष्टाचार मामले की जांच के दौरान दक्षिण दमदम नगरपालिका में कथित अवैध नियुक्तियों को लेकर सुजीत बोस का नाम सामने आया है। जांच एजेंसी का आरोप है कि नौकरी पाने वाले उम्मीदवारों के नामों की सिफारिश अवैध तरीके से की गई थी।
ईडी सूत्रों के अनुसार, कथित सूची में करीब 150 नौकरी अभ्यर्थियों के नाम शामिल हैं। एजेंसी को आशंका है कि इस कथित भ्रष्टाचार से अर्जित धनराशि विभिन्न बैंक खातों में जमा की गई। इसी कारण कई बैंक खातों और वित्तीय लेन-देन से जुड़े दस्तावेजों की भी जांच की जा रही है।
ईडी अब इस पूरे नेटवर्क और धन के प्रवाह की विस्तृत जांच में जुटा हुआ है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


ईडी गिरफ्तारी मामले में सुजीत बोस को हाई कोर्ट से राहत नहीं
ईडी अब इस पूरे नेटवर्क और धन के प्रवाह की विस्तृत जांच में जुटा हुआ है





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News