Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic अभिषेक बनर्जी के जांच में सहयोग नहीं करने पर सवाल, हाई कोर्ट ने दी आवाज का नमूना देने की नसीहत Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : डीजी सिध्दनाथ गुप्ता ने किया घटनास्थल का निरीक्षण Sudhir wins historic

दूसरे चरण के मतदान से पूर्व दीघा में पर्यटकों पर कोई पाबंदी नहीं

उल्लेखनीय है कि 23 अप्रैल को राज्य में पहले चरण का मतदान हुआ था, जिसमें पूर्व मेदिनीपुर भी शामिल था। मतदान से पहले चुनाव आयोग ने 21 अप्रैल से दीघा, मंदारमणि और ताजपुर में बाहरी पर्यटकों के होटल में ठहरने पर अस्थायी प्रतिबंध लगाया था। हालांकि मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया।

27 Apr 2026

दूसरे चरण के मतदान से पूर्व दीघा में पर्यटकों पर कोई पाबंदी नहीं

पूर्व मेदिनीपुर। पश्चिम बंगाल में 29 अप्रैल को होने वाले दूसरे चरण के मतदान को लेकर दीघा में पर्यटकों के प्रवेश पर किसी प्रकार की रोक नहीं लगाई जा रही है। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि पूर्व मेदिनीपुर में मतदान पहले चरण में ही संपन्न हो चुका है, इसलिए अब पर्यटकों के होटल में ठहरने या समुद्र तट पर आने पर कोई प्रतिबंध नहीं है।

उल्लेखनीय है कि 23 अप्रैल को राज्य में पहले चरण का मतदान हुआ था, जिसमें पूर्व मेदिनीपुर भी शामिल था। मतदान से पहले चुनाव आयोग ने 21 अप्रैल से दीघा, मंदारमणि और ताजपुर में बाहरी पर्यटकों के होटल में ठहरने पर अस्थायी प्रतिबंध लगाया था। हालांकि मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया।

दूसरे चरण के मतदान को लेकर यह आशंका जताई जा रही थी कि क्या दीघा में फिर से प्रतिबंध लागू होगा। इस पर होटल व्यवसायियों और जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि फिलहाल ऐसी कोई नई गाइडलाइन जारी नहीं की गई है।

ओल्ड दीघा के एक होटल मालिक राजकुमार घोष ने बताया कि पहले चरण के चुनाव से पहले बाहरी लोगों के होटल में ठहरने पर रोक लगाई गई थी, लेकिन दूसरे चरण के लिए अब तक कोई निर्देश नहीं मिला है और होटल में बुकिंग जारी है।

दीघा-शंकरपुर होटलियर्स एसोसिएशन के संयुक्त सचिव विप्रदास चट्टोपाध्याय ने भी कहा कि पर्यटकों के ठहरने पर किसी प्रकार की रोक संबंधी कोई सूचना उन्हें प्राप्त नहीं हुई है।

पूर्व मेदिनीपुर के जिलाधिकारी निरंजन कुमार ने बताया कि जिले में दूसरे चरण में मतदान नहीं है, इसलिए पर्यटकों के प्रवेश या होटल में ठहरने पर कोई प्रतिबंध नहीं लगाया गया है।

गौरतलब है कि पूरे साल दीघा में पर्यटकों की अच्छी भीड़ रहती है। हाल में जगन्नाथ मंदिर बनने के बाद यहां पर्यटकों की संख्या और बढ़ी है। चार मई को चुनाव परिणाम आने के बाद तथा माध्यमिक और उच्च माध्यमिक परीक्षा के नतीजों और गर्मी की छुट्टियों के दौरान पर्यटकों की संख्या बढ़ने की उम्मीद होटल व्यवसायी जता रहे हैं।
 

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


दूसरे चरण के मतदान से पूर्व दीघा में पर्यटकों पर कोई पाबंदी
उल्लेखनीय है कि 23 अप्रैल को राज्य में पहले चरण का मतदान हुआ था, जिसमें पूर्व मेदिनीपुर भी शामिल था। मतदान से पहले चुनाव आयोग ने 21 अप्रैल से दीघा, मंदारमणि और





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News