Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic

एआई-171 दुर्घटनाग्रस्त विमान में कोई तकनीकी समस्या नहीं मिली : एयर इंडिया सीईओ

टाटा की अगुवाई वाली विमानन कंपनी के एमडी ने कहा कि 12 जून को गुजरात में दुर्घटनाग्रस्त विमान या उसके इंजन में कोई यांत्रिक या रख-रखाव संबंधी समस्या नहीं पाई गई है।

14 Jul 2025

एआई-171 दुर्घटनाग्रस्त विमान में कोई तकनीकी समस्या नहीं मिली : एयर इंडिया सीईओ

नई दिल्ली। अहमदाबाद हादसे के बारे में विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (एएआईबी) की रिपोर्ट पर एयर इंडिया के मुख्‍य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) कैंपबेल विल्सन ने सोमवार को पहली प्रतिक्रिया दी है। टाटा की अगुवाई वाली विमानन कंपनी के एमडी ने कहा कि 12 जून को गुजरात में दुर्घटनाग्रस्त विमान या उसके इंजन में कोई यांत्रिक या रख-रखाव संबंधी समस्या नहीं पाई गई है।

कैंपबेल विल्सन ने कर्मचारियों को भेजे एक आंतरिक ई-मेल में कहा है कि पिछले महीने अहमदाबाद में हुई विमान दुर्घटना पर एएआईबी की प्रारंभिक रिपोर्ट में कई सारी चीजें स्पष्ट हो गई हैं। उन्होंने कहा कि प्रारंभिक रिपोर्ट में न तो कोई कारण बताया गया और न ही कोई सुझाव दिया गया है। विल्सन ने आगे कहा कि विमान के ईंधन की गुणवत्ता में कोई समस्या नहीं थी और टेक-ऑफ रोल में कोई असामान्यता नहीं थी।

उन्होंने एयर इंडिया के कर्मचारियों को इस संदेश में कहा कि पायलटों ने उड़ान से पूर्व ब्रेथलाइजर परीक्षण पास कर लिया था। उनकी चिकित्सा जांच के दौरान कोई भी चिंताजनक बात सामने नहीं आई थी। विल्सन ने कर्मचारियों से अपील की कि वे जल्दबाजी में कोई निष्कर्ष न निकालें, क्योंकि जांच अभी पूरी नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि हम जांचकर्ताओं के साथ सहयोग करते रहेंगे।

दरअसल, विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (एएआईबी) ने 12 जून को गुजरात में दुर्घटनाग्रस्त विमान पर शनिवार को अपनी प्रारंभिक रिपोर्ट जारी की थी। इस विमान हादसे में 260 लोग मारे गए थे। अहमदाबाद से लंदन गैटविक जा रहा यह विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद हादसे का शिकार हो गया था।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


एआई-171 दुर्घटनाग्रस्त विमान में कोई तकनीकी समस्या नहीं मिली
टाटा की अगुवाई वाली विमानन कंपनी के एमडी ने कहा कि 12 जून को गुजरात में दुर्घटनाग्रस्त विमान या उसके इंजन में कोई यांत्रिक या रख-रखाव संबंधी समस्या नहीं पाई गई





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News