Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic

बंगाल में कोई भी महिला सुरक्षित नहीं : शुभेंदु अधिकारी का ममता सरकार पर हमला

शुभेंदु अधिकारी ने अपने पोस्ट में दावा किया कि दक्षिण 24 परगना जिले के कैनिंग महकमा में बासंती ब्लॉक के उत्तर भांगनामारी गांव से सामने आए दृश्य बेहद परेशान करने वाले हैं।

31 Dec 2025

बंगाल में कोई भी महिला सुरक्षित नहीं : शुभेंदु अधिकारी का ममता सरकार पर हमला

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर सियासी घमासान तेज़ हो गया है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और राज्य विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक वीडियो साझा करते हुए ममता बनर्जी सरकार पर गंभीर आरोप लगाए।

शुभेंदु अधिकारी ने अपने पोस्ट में दावा किया कि दक्षिण 24 परगना जिले के कैनिंग महकमा में बासंती ब्लॉक के उत्तर भांगनामारी गांव से सामने आए दृश्य बेहद परेशान करने वाले हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि शिकायतकर्ता के अनुसार जलील लस्कर, मुन्ना लस्कर, आरिफ लस्कर सहित कुछ अन्य लोगों ने महिला और उसके परिवार के सदस्यों के साथ बेरहमी से मारपीट की। अधिकारी का कहना है कि यह पूरी घटना दिनदहाड़े हुई और वीडियो में मारपीट के दृश्य स्पष्ट रूप से देखे जा सकते हैं।

भाजपा नेता ने सवाल उठाते हुए कहा कि चाहे विवाद कोई भी हो, महिलाओं को बांस और बड़े डंडों से पीटना बेहद गंभीर अपराध है, और यह चौंकाने वाला है कि आरोपितों को कानून का कोई डर नहीं दिखता। उन्होंने आरोप लगाया कि हमलावरों को इस बात का भरोसा है कि उन्हें सजा नहीं मिलेगी क्योंकि उनका सत्तारूढ़ दल से जुड़ाव है।

शुभेंदु अधिकारी ने अपने बयान में कहा कि पश्चिम बंगाल में कोई भी महिला सुरक्षित नहीं है और उन्होंने राज्य सरकार को “महिला विरोधी सरकार” करार दिया। उन्होंने महिलाओं की सुरक्षा के लिए इस सरकार को हटाने की जरूरत बताई।

भाजपा नेता ने इस मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग से भी हस्तक्षेप करने की मांग की है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


बंगाल में कोई भी महिला सुरक्षित नहीं : शुभेंदु अधिकारी का मम
शुभेंदु अधिकारी ने अपने पोस्ट में दावा किया कि दक्षिण 24 परगना जिले के कैनिंग महकमा में बासंती ब्लॉक के उत्तर भांगनामारी गांव से सामने आए दृश्य बेहद परेशान करने





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News