वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए
यह दिशा-निर्देश कोलकाता पुलिस के आयुक्त मनोज कुमार वर्मा द्वारा जारी किए गए हैं
कोलकाता। नव वर्ष के लिए ट्रैफिक पुलिस की तरफ से भी पूरी तैयारियां कर ली गई है। ट्रैफिक व्यवस्था नियंत्रण में रहे जिस कारण कई रुट को बंद रखा गया है तो कई वाहनों के लिए रास्ते डाइवर्ट किये गए है। मालवाहक वाहनों का आगमन 31 दिसंबर की शाम 4 बजे से 1 जनवरी की सुबह 4:30 बजे तक कुछ प्रमुख मार्गों पर प्रतिबंधित रहेगा। केवल आवश्यक सेवाओं से जुड़े वाहन, जैसे एलपीजी सिलेंडर, दूध, दवाइयां, और 1600 किलोग्राम से कम भार वाले छोटे वाहन, निर्धारित समय के दौरान चलने की अनुमति रहेगी।
पार्क स्ट्रीट, रसेल स्ट्रीट, कैमैक स्ट्रीट सहित कई सड़कों को 'वन-वेÓ घोषित किया गया है। 31 और 1 को शहर के अंदर आने वाली सभी मालवाहनों की आवाजाही को नियंत्रित किया जाएगा। जरूरत पडऩे पर रुट को बदला जा सकता है। कई सारे रास्ते को एक तरफ से जाने की अनुमति दी जाएगी। नो-एंट्री और राइट-टर्न कई मार्गों पर लागू होंगे। वही दो दिनों के लिए पार्क स्ट्रीट, कैमक स्ट्रीट, किड स्ट्रीट, रसल स्ट्रीट, रॉयड स्ट्रीट, मिडलटन स्ट्रीट, वुड स्ट्रीट जैसे रास्तो पर वाहनों को पार्क करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। संग्रहालय, विक्टोरिया मेमोरियल, काली मंदिर, और अन्य प्रमुख स्थानों पर भीड़ को नियंत्रित करने के लिए यातायात पर नियंत्रण रखा जाएगा। रफी अहमद किदवई रोड और इलियट रोड पर ट्राम सेवा 31 दिसंबर और 1 जनवरी को दोपहर 12 बजे से अस्थायी रूप से निलंबित रहेगी। किसी भी सड़क पर यातायात पुलिस आवश्यकता अनुसार मार्ग परिवर्तित कर सकती है। इन नियमों के अलावा अन्य सामान्य यातायात नियम भी लागू रहेंगे। यह दिशा-निर्देश कोलकाता पुलिस के आयुक्त मनोज कुमार वर्मा द्वारा जारी किए गए हैं।