Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic

उत्तर 24 परगना : आम के पेड़ से लटके मिले दो युवकों के शव

पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान 20 वर्षीय राकिबुल मंडल और 22 वर्षीय राज भद्र के रूप में हुई है। राकिबुल गोविंदपुर ग्राम पंचायत इलाके का निवासी था और कक्षा 11 का छात्र था, जबकि राज दत्तपाड़ा इलाके का रहने वाला था। शुक्रवार को सरस्वती पूजा के अवसर पर दोनों दोस्त घूमने के लिए घर से निकले थे।

24 Jan 2026

उत्तर 24 परगना : आम के पेड़ से लटके मिले दो युवकों के शव

उत्तर 24 परगना। उत्तर 24 परगना जिले के स्वरूपनगर थाना अंतर्गत गोविंदपुर इलाके के एक आमबागान में शनिवार सुबह दो युवकों का शव आम के पेड़ से लटका मिला। स्थानीय लोगों ने गोविंदपुर के एक आमबागान में एक ही आम के पेड़ से दो युवकों के शव लटके हुए देखे और तुरंत पुलिस को सूचना दी। प्रारंभिक तौर पर पुलिस आत्महत्या की आशंका जता रही है, लेकिन परिजनों ने हत्या कर शव लटकाने का संदेह जताया है।

पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान 20 वर्षीय राकिबुल मंडल और 22 वर्षीय राज भद्र के रूप में हुई है। राकिबुल गोविंदपुर ग्राम पंचायत इलाके का निवासी था और कक्षा 11 का छात्र था, जबकि राज दत्तपाड़ा इलाके का रहने वाला था। शुक्रवार को सरस्वती पूजा के अवसर पर दोनों दोस्त घूमने के लिए घर से निकले थे।

रात होने के पर जब दोनों घर नहीं लौटे तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। आसपास के इलाकों में खोजबीन के बावजूद कोई सुराग नहीं मिला।

राकिबुल के चाचा ने बताया कि परिवार सुबह गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराने की तैयारी कर रहा था, तभी शव मिलने की खबर आई। वहीं राज के पिता का कहना है कि परिवार में किसी तरह का कोई विवाद नहीं था और बेटे के आत्महत्या करने की कोई वजह समझ में नहीं आती।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, मौत के कारणों को लेकर स्थिति फिलहाल स्पष्ट नहीं है। आत्महत्या या हत्या—दोनों पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है।

पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह सामने आ पाएगी।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


उत्तर 24 परगना : आम के पेड़ से लटके मिले दो युवकों के शव
पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान 20 वर्षीय राकिबुल मंडल और 22 वर्षीय राज भद्र के रूप में हुई है। राकिबुल गोविंदपुर ग्राम पंचायत इलाके का निवासी था और कक्षा 11 क





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News