Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
डायमंड हार्बर में अभिषेक बनर्जी के खिलाफ नया मामला, ‘सेवाश्रय’ शिविर जांच के घेरे में Sudhir wins historic विपक्षी विधायकों को मिलेगा समान सम्मान और लोकतांत्रिक अधिकार, विधानसभा में बोले मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी Sudhir wins historic तृणमूल के तीन बैंक खातों पर रोक मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, बैंक से हलफनामा और पुलिस से जांच रिपोर्ट तलब Sudhir wins historic बंगाल की खाड़ी में बन रहा गहरा निम्न दबाव, चार से आठ जुलाई तक दक्षिण बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी Sudhir wins historic विधाननगर अस्पताल का नाम बदला, मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल Sudhir wins historic बंगाल में फिर गहराया बारिश का खतरा, सप्ताहांत में भारी से अति भारी वर्षा की चेतावनी Sudhir wins historic भड़काऊ बयान मामले में दो थानों से तलब किए जाने पर बोले हुमायूं कबीर — 'गिरफ्तार करना है तो कर लें, परवाह नहीं' Sudhir wins historic अंडा फेंकने की घटनाओं पर कलकत्ता हाई कोर्ट सख्त, राज्य सरकार से मांगी विस्तृत रिपोर्ट Sudhir wins historic रामनवमी हिंसा मामले में अपरूपा पोद्दार के पति शाकिर अली गिरफ्तार Sudhir wins historic केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बंगाल के विकास से जुड़े मुद्दों पर की चर्चा Sudhir wins historic

मैं नहीं हजारीबाग की जनता लड़ रही चुनाव : अजमेरा

निर्दलीय प्रत्याशी हर्ष अजमेरा ने शुक्रवार को पत्रकार वार्ता में चुनावी चुनौतियों और जनता के प्रति प्रतिबद्धता पर विस्तार से चर्चा की

01 Nov 2024

मैं नहीं हजारीबाग की जनता लड़ रही चुनाव : अजमेरा

निर्दलीय प्रत्याशी हर्ष अजमेरा ने शुक्रवार को पत्रकार वार्ता में चुनावी चुनौतियों और जनता के प्रति प्रतिबद्धता पर विस्तार से चर्चा की। हर्ष अजमेरा ने कहा कि मैं ना पहले झुका हूं और ना कभी भविष्य में झुकूंगा। मेरे खिलाफ चाहे जितने भी षड्यंत्र हों, चाहे कितने भी हथकंडे अपनाए जाएं लेकिन मैं अपनी दृढ़ता के साथ इस चुनाव में डटा रहूंगा।

उन्होंने कहा कि इस चुनाव में उनका खड़ा होना उनकी व्यक्तिगत इच्छा या स्वार्थ नहीं है, बल्कि यह हजारीबाग विधानसभा क्षेत्र की जनता की भावना और समर्थन का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि यह चुनाव केवल मेरा नहीं है, बल्कि हजारीबाग के युवाओं, बुजुर्गों और महिलाओं का है। अजमेरा ने उन तमाम प्रयासों का जिक्र भी किया, जो उन्हें चुनाव से बाहर करने के लिए किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कुछ लोग मुझे बैठाने के लिए तरह-तरह के उपायों का सहारा ले रहे हैं। मेरे खिलाफ दुष्प्रचार किया जा रहा है और कहा जा रहा है कि मैं किसी से सेटिंग करके चुनाव लड़ रहा हूं। मैं इन सभी आरोपों को खारिज करता हूं।

उन्होंने जनता से अपील की कि वे इन अफवाहों पर ध्यान न दें और पूरे उत्साह के साथ अपने अधिकारों के लिए इस चुनाव में खड़े रहें। साथ ही कहा कि इस चुनाव में उनकी पहचान छड़ी चुनाव चिन्ह है, जो जनता का सहारा बनकर हर वक्त उनके साथ खड़ा रहेगा। उन्होंने जनता से आग्रह किया कि वे चुनाव के दिन क्रमांक संख्या 23 पर बटन दबाकर उन्हें आशीर्वाद दें और इस संघर्ष में उनका साथ दें।

हर्ष अजमेरा ने अपने संकल्प को स्पष्ट करते हुए कहा, हम हजारीबाग को ऐसा स्थान बनाना चाहते हैं, जहां हर नागरिक को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हों और लोग गर्व के साथ यहां का नाम लें। हमारा उद्देश्य केवल चुनाव जीतना नहीं है, बल्कि एक स्थायी बदलाव लाना है। हजारीबाग के हर व्यक्ति के पास गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाएं और रोजगार के पर्याप्त अवसर हों, यही हमारा संकल्प है।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


मैं नहीं हजारीबाग की जनता लड़ रही चुनाव : अजमेरा
निर्दलीय प्रत्याशी हर्ष अजमेरा ने शुक्रवार को पत्रकार वार्ता में चुनावी चुनौतियों और जनता के प्रति प्रतिबद्धता पर विस्तार से चर्चा की





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News