Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic

बंगाल में दूसरे चरण के मतदान के लिए अधिसूचना जारी, 142 सीटों पर होगा मतदान

अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि अधिसूचित अवधि के दौरान किसी भी प्रकार के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी

02 Apr 2026

बंगाल में दूसरे चरण के मतदान के लिए अधिसूचना जारी, 142 सीटों पर होगा मतदान

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने गुरुवार को विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए अधिसूचना जारी कर दी। इस चरण में राज्य की 142 विधानसभा सीटों पर चुनाव प्रक्रिया शुरू हो गई है।
निर्वाचन आयोग के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, आगामी नौ अप्रैल काे नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि तय की गई है। नामांकन पत्रों की जांच 10 अप्रैल को की जाएगी, जबकि 13 अप्रैल तक उम्मीदवार अपना नाम वापस ले सकेंगे। इन सीटों पर मतदान 29 अप्रैल को हाेगा और पूरी चुनाव प्रक्रिया छह मई तक पूरी कर ली जाएगी।
अधिसूचना जारी होने के साथ ही आदर्श आचार संहिता पहले की तरह प्रभावी है और सभी उम्मीदवारों तथा राजनीतिक पार्टियों के लिए इसका सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जा रहा है।
निर्वाचन अधिकारियों ने बताया कि सभी 294 विधानसभा सीटों पर स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव सुनिश्चित करने के लिए निगरानी और प्रशासनिक तैयारियां तेज कर दी गई हैं।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी की अधिसूचना में चुनाव अवधि के दौरान एग्जिट पोल के संचालन, प्रकाशन और प्रसारण पर पूर्ण प्रतिबंध की भी पुनः पुष्टि की गई है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि अधिसूचित अवधि के दौरान किसी भी प्रकार के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


बंगाल में दूसरे चरण के मतदान के लिए अधिसूचना जारी
अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि अधिसूचित अवधि के दौरान किसी भी प्रकार के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News