Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic

कुख्यात ड्रग पैग़लर अफसर अली की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

बताया गया है कि वह और उसकी पत्नी सलमा ब्राउन शुगर का कारोबार करती है। दो माह पूर्व ही पुलिस ने उसकी पत्नी को ब्राउन शुगर तस्करी के मामले में गिरफ्तार किया था। वर्तमान में वह रांची जेल में बंद है। पुलिस ने बताया कि अफसर अली का नाम ब्राउन शुगर के पैडलरों में दर्ज है। उस पर कई आपराधिक मामले दर्ज थे और वह पूर्व में भी पांच बार जेल जा चुका था। उसकी हत्या का कारण भी नशे के कारोबार से जुड़ा हो सकता है।

15 Mar 2025

कुख्यात ड्रग पैग़लर अफसर अली की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

सरायकेला। जिले के गम्हरिया थाना अंतर्गत सीतारामपुर डैम के समीप बीते शुक्रवार की रात अज्ञात लोगों ने आदित्यपुर मुस्लिम बस्ती एच रोड निवासी ड्रग पैग़लर अफसर अली (39) की गोली मार कर हत्या कर दी। उसके शव को पुलिस ने लावारिश अवस्था में पाया, जिसके बाद उसे एमजीएम अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने उसकी हत्या की सूचना परिजनों को देर रात दी। उसके बाद परिजन अस्पताल पहुंचे। बदमाशों ने उसे तीन गोली मारी है, जिसमे एक गोली उसके सीने में तथा दोनों तरफ कनपटी में एक एक गोली लगी है।

बताया गया है कि वह और उसकी पत्नी सलमा ब्राउन शुगर का कारोबार करती है। दो माह पूर्व ही पुलिस ने उसकी पत्नी को ब्राउन शुगर तस्करी के मामले में गिरफ्तार किया था। वर्तमान में वह रांची जेल में बंद है। पुलिस ने बताया कि अफसर अली का नाम ब्राउन शुगर के पैडलरों में दर्ज है। उस पर कई आपराधिक मामले दर्ज थे और वह पूर्व में भी पांच बार जेल जा चुका था। उसकी हत्या का कारण भी नशे के कारोबार से जुड़ा हो सकता है।

मृतक अफसर अली के तीन बच्चे हैं जिसमे एक बेटी की शादी कुछ दिन बाद होने वाली थी। पूरा परिवार शादी की तैयारी में जुटा था। उसकी हत्या के बाद शादी की खुशी मातम में बदल गई। मृतक की बेटी ने बताया कि शुक्रवार को करीम नाम का व्यक्ति उसके घर आया था जो किसी छोटा राजू द्वारा उसे बुलाने की बात कहकर अफसर अली को अपने साथ ले गया था। उसके बाद रात्रि में पुलिस द्वारा उसकी हत्या की सूचना उन्हें दी गई। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जांच में जुटी है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


कुख्यात ड्रग पैग़लर अफसर अली की गोली मारकर हत्या, जांच में जु
बताया गया है कि वह और उसकी पत्नी सलमा ब्राउन शुगर का कारोबार करती है। दो माह पूर्व ही पुलिस ने उसकी पत्नी को ब्राउन शुगर तस्करी के मामले में गिरफ्तार किया था। व





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News