Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic अभिषेक बनर्जी के जांच में सहयोग नहीं करने पर सवाल, हाई कोर्ट ने दी आवाज का नमूना देने की नसीहत Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : डीजी सिध्दनाथ गुप्ता ने किया घटनास्थल का निरीक्षण Sudhir wins historic

अब भारतीय सेना का 'ऑपरेशन सिंदूर' बड़े पर्दे पर देखने को मिलेगा

प्रोडक्शन हाउस का दावा है कि 'ऑपरेशन सिंदूर' शीर्षक कानूनी रूप से उनके नाम पर पंजीकृत है। हाल ही में इस फिल्म का पहला पोस्टर सोशल मीडिया पर जारी किया गया, जिसने दर्शकों में उत्सुकता और जोश भर दिया है।

11 May 2025

अब भारतीय सेना का 'ऑपरेशन सिंदूर' बड़े पर्दे पर देखने को मिलेगा

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए हालिया आतंकी हमले के जवाब में भारतीय सेना का ऑपरेशन सिंदूर अब बड़े पर्दे पर देखने को मिलेगा। देशभक्ति मिशन पर आधारित एक फिल्म की घोषणा की गई है, जिसका निर्माण निक्की विक्की भगनानी फिल्म्स और द कंटेंट इंजीनियर कर रहे हैं। प्रोडक्शन हाउस का दावा है कि 'ऑपरेशन सिंदूर' शीर्षक कानूनी रूप से उनके नाम पर पंजीकृत है। हाल ही में इस फिल्म का पहला पोस्टर सोशल मीडिया पर जारी किया गया, जिसने दर्शकों में उत्सुकता और जोश भर दिया है।

'ऑपरेशन सिंदूर' का निर्देशन उत्तम और नितिन की जोड़ी संयुक्त रूप से करेंगे। फिलहाल फिल्म की कास्टिंग प्रक्रिया जारी है और इसमें कुछ बेहद खास किरदारों को भी शामिल किया जाएगा, जिनमें वास्तविक जीवन की वीर अधिकारी कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका की भूमिकाएं भी प्रमुख हैं। इस फिल्म का बजट लगभग 50 करोड़ रुपये तय किया गया है। खास बात यह है कि इसके निर्माताओं ने ऐलान किया है कि फिल्म से होने वाली कुल आय का 50 फीसदी हिस्सा भारतीय सेना और पहलगाम हमले में शहीद हुए सैनिकों के परिवारों को समर्पित किया जाएगा।

फिल्म 'ऑपरेशन सिंदूर' न केवल हिंदी बल्कि अंग्रेजी भाषा में भी रिलीज की जाएगी, जिससे यह फिल्म अंतरराष्ट्रीय दर्शकों तक भी पहुंच सके। इस महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट के लिए गहन शोध किया जाएगा और सशस्त्र बलों के वरिष्ठ अधिकारियों, रक्षा मंत्रालय तथा प्रधानमंत्री कार्यालय से मार्गदर्शन लेने की योजना भी है, ताकि फिल्म की प्रामाणिकता और संवेदनशीलता बनी रहे। हालांकि, फिल्म की घोषणा के बाद सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने निर्माताओं की नीयत पर सवाल उठाए, लेकिन निर्देशक ने सामने आकर साफ किया कि इस फिल्म का मकसद सिर्फ और सिर्फ देशभक्ति की भावना को उजागर करना और वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करना है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


अब भारतीय सेना का 'ऑपरेशन सिंदूर' बड़े पर्दे पर देखने को मिल
प्रोडक्शन हाउस का दावा है कि 'ऑपरेशन सिंदूर' शीर्षक कानूनी रूप से उनके नाम पर पंजीकृत है। हाल ही में इस फिल्म का पहला पोस्टर सोशल मीडिया पर जारी किया गया, जिसन





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News