Please wait
हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति में पहाड़ी से गिरी चट्टान की चपेट में आई टाटा सुमो, 13 लोगों की मौत, दो घायल Sudhir wins historic सरकार के साथ वार्ता के बाद सीजेपी बोली- प्रधान के इस्तीफे पर कोई समझौता नहीं Sudhir wins historic सरकार के लिखित आश्वासन पर 26 दिनों बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन Sudhir wins historic पेपर लीक मामलों के लिए गठित होंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट : प्रधानमंत्री Sudhir wins historic असम में बाढ़ से हालात गंभीर, 11 जिलों की 653164 आबादी प्रभावित, मृतकों की संख्या 44 हुई Sudhir wins historic टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी मानसून सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित Sudhir wins historic चर्चा रोकने के लिए शर्तें रखना ठीक नहीं, सरकार किसी मुद्दे से भागती नहीं': किरेन रिजिजू Sudhir wins historic विपक्ष के हंगामे के कारण संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित Sudhir wins historic सिक्किम टनल हादसा: मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 10, ज़हरीली गैस-खराब मौसम के बीच बचाव कार्य जारी Sudhir wins historic यूक्रेन से रवाना वाणिज्यिक पोत पर हमले में चार भारतीयों की मौत, भारत ने रूस के प्रभारी राजदूत को किया तलब Sudhir wins historic

अब मदन मित्रा के घर पहुंची सीआईडी

मदन मित्रा तक जांच की आंच पहुंचने से साफ है कि आने वाले दिनों में कई और बड़े नेताओं की मुश्किलें बढऩे वाली हैं

12 Jun 2026

अब मदन मित्रा के घर पहुंची सीआईडी

कोलकाता। हस्ताक्षर विवाद को लेकर राज्य की सीआईडी की कार्रवाई अब बेहद आक्रामक हो चुकी है। अभिषेक बनर्जी पर शिकंजा कसने के बाद शुक्रवार को सीआईडी की एक विशेष टीम कामारहाटी के वरिष्ठ नेता मदन मित्रा के भवानीपुर स्थित आवास पर जा धमकी। स्वयं मदन मित्रा ने इस औचक कार्रवाई की पुष्टि करते हुए बताया कि जांच अधिकारी उनके घर आए थे और उन्हें इस मामले से जुड़ा एक आधिकारिक नोटिस तामील कराया गया है।  मदन मित्रा ने पत्रकारों से मुखातिब होते हुए कहा कि सुबह सीआईडी की टीम उनके घर पहुंची और उनसे संबंधित कानूनी दस्तावेजों पर किए गए हस्ताक्षरों की सत्यता के बारे में पूछताछ की। जांचकर्ताओं ने उनसे पूछा कि क्या यह हस्ताक्षर वास्तव में उन्हीं के हैं या इनके साथ कोई छेड़छाड़ की गई है। अधिकारियों ने उन्हें जांच प्रक्रिया में पूरी तरह सहयोग करने को कहा है। 
गौरतलब है कि इस हाई-प्रोफाइल कथित हस्ताक्षर जालसाजी मामले की शुरुआत बीते 28 मई को पुलिस जांच से हुई थी, लेकिन मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए इसे तुरंत सीआईडी को सौंप दिया गया था। 
जांच से जुड़े सूत्रों का दावा है कि इस पूरे विवाद के तार तृणमूल सुप्रीमो ममता बनर्जी द्वारा कालीघाट में बुलाई गई विधायकों की एक हाई-प्रोफाइल बैठक से जुड़े हैं। बताया जा रहा है कि उस बैठक के दौरान एक विशेष रजिस्टर पर सभी उपस्थित विधायकों के दस्तखत लिए गए थे। कुछ विधायकों का आरोप है कि ये हस्ताक्षर अभिषेक बनर्जी के समर्थन और उन्हें शुभकामनाएं देने के नाम पर धोखे से लिए गए थे, जिनका बाद में गलत इस्तेमाल किया गया। इसी सिलसिले में सीआईडी अभिषेक बनर्जी से भी भवानी भवन मुख्यालय में साढ़े पांच घंटे की मैराथन पूछताछ कर चुकी है। जांच एजेंसी उनके जवाबों से संतुष्ट नहीं है, जिसके कारण उन्हें आगामी 14 जून को दोबारा तलब किया गया है। मदन मित्रा तक जांच की आंच पहुंचने से साफ है कि आने वाले दिनों में कई और बड़े नेताओं की मुश्किलें बढऩे वाली हैं।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


अब मदन मित्रा के घर पहुंची सीआईडी
मदन मित्रा तक जांच की आंच पहुंचने से साफ है कि आने वाले दिनों में कई और बड़े नेताओं की मुश्किलें बढऩे वाली हैं





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News