Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

उत्तरपाड़ा के मिठाई दुकान में छात्रा से अश्लीलता, वीडियो वायरल

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि दुकान में मिठाई के खरीद बिक्री के बीच एक-एक शख्स एक छात्रा के साथ अश्लील हरकत कर रहा है। पुलिस ने बताया कि आरोपित की पहचान के प्रयास जारी हैं।

24 Aug 2025

उत्तरपाड़ा के मिठाई दुकान में छात्रा से अश्लीलता, वीडियो वायरल

हुगली। हुगली जिले के उत्तरपाड़ा के एक मिठाई दुकान में एक व्यक्ति द्वारा एक छात्रा के साथ अश्लील हरकत किए जाने का वीडियो रविवार को सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद इलाके के लोगों की चिंता बढ़ गई है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि दुकान में मिठाई के खरीद बिक्री के बीच एक-एक शख्स एक छात्रा के साथ अश्लील हरकत कर रहा है। पुलिस ने बताया कि आरोपित की पहचान के प्रयास जारी हैं।

मिठाई की दुकान उत्तरपाड़ा गवर्नमेंट बॉयज स्कूल के बगल में स्थित है। सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है कि छात्रा एक बुजुर्ग महिला के साथ दुकान में दाखिल हुई थी। अज्ञात व्यक्ति लगभग उसका पीछा करते हुए दुकान के अंदर चला गया। पहले उसने बातें कीं। फिर, वह दुकान के चारों ओर गया और उसके साथ अश्लील हरकत की।

मिठाई की दुकान का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। लोग आरोपित की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। सवाल उठ रहे हैं कि छात्रा के बगल में बैठी बुजुर्ग महिला ने घटना का विरोध क्यों नहीं किया। कुछ लोगों ने यह भी सवाल उठाया है कि मिठाई की दुकान के कर्मचारियों ने उस अज्ञात व्यक्ति को रोकने की कोशिश क्यों नहीं की। यह मामला उत्तरपाड़ा पुलिस की नज़र से भी नहीं बच पाया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपित की पहचान कर उसे गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


उत्तरपाड़ा के मिठाई दुकान में छात्रा से अश्लीलता, वीडियो वाय
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि दुकान में मिठाई के खरीद बिक्री के बीच एक-एक शख्स एक छात्रा के साथ अश्लील हरकत कर रहा है। पुलिस ने बताया कि आरोपित की पहचान क





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News