Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

पलामू पहुंचे प्रेक्षकों ने की निर्वाचन तैयारियों की समीक्षा, अबतक की स्थिति से हुए अवगत

जिला निर्वाचन पदाधिकारी व स्वीप प्रभारी ने प्रेक्षक को बताया कि वैसे मतदान केंद्रों को चिन्हित किया गया है, जहां लोकसभा चुनाव में वोटिंग प्रतिशत कम हुआ है वैसे स्थानों में विशेष जागरुकता कार्यक्रम चलाये जा रहे हैं। इसके अतिरिक्त चुनाव से जुड़े अन्य कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर भी चर्चा की गयी।

26 Oct 2024

पलामू पहुंचे प्रेक्षकों ने की निर्वाचन तैयारियों की समीक्षा, अबतक की स्थिति से हुए अवगत


पलामू। विधानसभा आम चुनाव-2024 के सफल संचालन को लेकर पलामू पहुंचे प्रेक्षकों ने शनिवार दोपहर दो बजे समाहरणालय सभागार में जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त शशि रंजन, पुलिस अधीक्षक रीष्मा रमेशन सहित जिले के सभी पांचों विधानसभा के निर्वाची पदाधिकारी, विभिन्न कोषांगों के नोडल पदाधिकारियों के साथ बैठक कर निर्वाचन की अबतक की तैयारियों की समीक्षा की।

इस दौरान सर्वप्रथम जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी विधानसभा के संबंधित प्रेक्षक को एक-एक कर उनके विधानसभा क्षेत्र में अबतक किये गये कार्यों से अवगत कराया। इस दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी विधानसभा में पड़ने वाले मतदान केंद्र, आईएसआर, बुरका क्लैड पोलिंग स्टेशन, मतदान केंद्र तक कर्मी के आवगमन की सुविधा सहित अन्य कार्यों से अवगत कराया।

इसके अलावा उन्होंने मतदान केंद्रों में मूलभूत सुविधा, कार्मिक, मतदान केंद्र, वाहन की आवश्यकता, प्रशिक्षण कार्यक्रम, सामग्री, पोस्टल बैलेट, मीडिया सर्टिफिकेशन एंड मॉनीटरिंग, स्वीप गतिविधियों, मतदान दलों व इवीएम, सी-विजिल एप पर आये शिकायत और उसका निष्पादन के समय सीमा के विषय पर विस्तृत जानकारी दी।

इस दौरान प्रेक्षकों ने जिले में कितने आर्म्स अनुज्ञप्तिधारियों द्वारा शस्त्र जमा कराया गया है, इसकी जानकारी भी ली। इसी तरह सभी प्रेक्षकों ने अंतर्राज्यीय और अंतरजिलों पर लगे चेकनाका और वाहनों की गहणता से जांच करने से संबंधित जानकारी की।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी व स्वीप प्रभारी ने प्रेक्षक को बताया कि वैसे मतदान केंद्रों को चिन्हित किया गया है, जहां लोकसभा चुनाव में वोटिंग प्रतिशत कम हुआ है वैसे स्थानों में विशेष जागरुकता कार्यक्रम चलाये जा रहे हैं। इसके अतिरिक्त चुनाव से जुड़े अन्य कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर भी चर्चा की गयी।

इस मौके पर पांकी के सामान्य प्रेक्षक ओम प्रकाश बुनकर, डालटनगंज के मनीष कुमार, विश्रामपुर के पटेल आनंद बाबूलाल, छत्तरपुर के सामान्य प्रेक्षक पदुम सिंह अलमा व हुसैनाबाद के प्रेक्षक टी.के शिबू समेत विभिन्न कोषांग के नोडल पदाधिकारी मौजूद रहे।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


पलामू पहुंचे प्रेक्षकों ने की निर्वाचन तैयारियों की समीक्षा,
जिला निर्वाचन पदाधिकारी व स्वीप प्रभारी ने प्रेक्षक को बताया कि वैसे मतदान केंद्रों को चिन्हित किया गया है, जहां लोकसभा चुनाव में वोटिंग प्रतिशत कम हुआ है वैसे





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News