Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic

टाला थाने के ओसी को अस्पतालों में भर्ती लेने से किया मना

अस्पतालों द्वारा की गई जांच के बाद उन्हें आराम की सलाह दी गई और वापस भेज दिया गया

05 Sep 2024

टाला थाने के ओसी को अस्पतालों में भर्ती लेने से किया मना

कोलकाता। टाला थाने के ओसी अभिजीत मंडल की तबियत बिगड़ गई लेकिन उन्हें निजी अस्पतालों में भर्ती नहीं किया गया।  आर. जी. कर अस्पताल में हुए हत्याकांड के बाद टाला थाने की भूमिका पर सवाल उठने लगे हैं। इसी बीच, टाला थाने के ओसी अभिजीत मंडल को कई निजी अस्पतालों में भर्ती न किए जाने का मामला सामने आया। पुलिस सूत्रों के अनुसार, बुधवार को अभिजीत मंडल थाने में अचानक बेहोश हो गए और उनके सीने में तेज दर्द होने लगा। 
सूत्रों के अनुसार, 52 वर्षीय पुलिस अधिकारी बुधवार को सीने में दर्द और हाई ब्लड प्रेशर की शिकायत लेकर अस्पताल पहुँचे लेकिन उन्हें भर्ती नहीं किया गया। अलीपुर के एक नामी निजी अस्पताल में पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें भर्ती करने से मना कर दिया। डॉक्टरों का कहना था कि उनकी प्रारंभिक जांच में कोई गंभीर समस्या नहीं पाई गई। अभिजीत मंडल ने भर्ती होने की गुजारिश की, लेकिन डॉक्टरों ने उनकी स्थिति को देखते हुए इसे अनावश्यक समझा। इसके बाद वे एक अन्य निजी अस्पताल जैसे में भी गए जहां भी उन्हें भर्ती नहीं किया गया। दिनभर में वह 4 से 5 विभिन्न निजी अस्पतालों में इलाज कराने की कोशिश की, लेकिन हर जगह से उन्हें वापस भेज दिया गया। 
चिकित्सकों का मानना था कि उनके लक्षण संभवत: एंग्जाइटी यानी चिंता के कारण हो सकते हैं और कोई गंभीर समस्या नहीं है। अस्पतालों द्वारा की गई जांच के बाद उन्हें आराम की सलाह दी गई और वापस भेज दिया गया। हालांकि, बाद में उन्हें पुलिस अस्पताल में भर्ती कर लिया गया है जहां उनकी इलाज चल रही है। अभी उनकी सेहत नियंत्रण में है।  आखिर में उन्हें अस्पताल में भर्ती न लेना यह सवाल उठ रहा है कि क्या आर जी कर में हुए कांड को लेकर ओसी को भर्ती लेने से अस्पतालों ने मना कर दिया? बता दे कि आर जी कर अस्पताल टाला थाना क्षेत्र में ही आता है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


टाला थाने के ओसी को अस्पतालों में भर्ती लेने से किया मना
अस्पतालों द्वारा की गई जांच के बाद उन्हें आराम की सलाह दी गई और वापस भेज दिया गया





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News