Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

ओडिशा भगदड़ मामला: डीजीपी ने घटनास्थल का जायजा लिया, 3 श्रद्धालुओं की मौत की पुष्टि, जांच शुरू

डीजीपी खुरानिया ने बताया कि हादसे की जांच शुरू कर दी गई है और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए त्वरित सुधारात्मक कदम उठाए जा रहे हैं।

29 Jun 2025

ओडिशा भगदड़ मामला: डीजीपी ने घटनास्थल का जायजा लिया, 3 श्रद्धालुओं की मौत की पुष्टि, जांच शुरू

भुवनेश्वर। पुरी के गुंडीचा मंदिर के पास रविवार तड़के हुई भगदड़ की घटना के बाद ओडिशा के पुलिस महानिदेशक वाई.बी. खुरानिया ने मौके पर पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया। हादसे में तीन श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हुए हैं।

डीजीपी खुरानिया ने बताया कि हादसे की जांच शुरू कर दी गई है और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए त्वरित सुधारात्मक कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने श्रद्धालुओं से अपील की कि वे दर्शन के दौरान पुलिस के निर्देशों का पालन करें और भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में मोबाइल फोन से तस्वीरें लेने से बचें, क्योंकि इससे अव्यवस्था फैल सकती है। हम श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षित और व्यवस्थित दर्शन सुनिश्चित करने के लिए हरसंभव प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने श्रद्धालुओं से विभिन्न स्थानों पर पुलिस द्वारा दिए गए निर्देशों के पालन का अनुरोध किया है।

उधर, पुरी के जिलाधिकारी सिद्धार्थ शंकर स्वाईं ने तीन श्रद्धालुओं की मौत की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मृतकों के शवों का पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है। मेडिकल रिपोर्ट के अनुसार, छह लोग घायल हैं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी की स्थिति स्थिर बताई जा रही है।

घटना रविवार सुबह लगभग 4:20 बजे उस समय हुई जब 'पहुड़ा' अनुष्ठान के बाद भारी संख्या में श्रद्धालु भगवान जगन्नाथ के दर्शन के लिए उमड़ पड़े। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, उसी समय ‘चरमाला’ लकड़ी से लदा एक ट्रक अचानक भीड़ में प्रवेश कर गया, जिससे भगदड़ मच गई और लगभग श्रद्धालु घायल हो गए।

प्रशासन ने घटनास्थल पर सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी है और अतिरिक्त बल की तैनाती की गई है। जिला प्रशासन ने श्रद्धालुओं से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि रथ यात्रा के सुचारु संचालन के लिए सभी को संयम और सतर्कता बरतनी चाहिए।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


ओडिशा भगदड़ मामला: डीजीपी ने घटनास्थल का जायजा लिया, 3 श्रद्
डीजीपी खुरानिया ने बताया कि हादसे की जांच शुरू कर दी गई है और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए त्वरित सुधारात्मक कदम उठाए जा रहे हैं।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News