Please wait
पदभार संभालते ही एक्शन में शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी, मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ पहली समीक्षा बैठक Sudhir wins historic ‘मन की बात’ में प्रधानमंत्री बोले ‘मुझे देश की युवा शक्ति पर बहुत गर्व है’ Sudhir wins historic पीओके भारत का अभिन्न अंग, पाकिस्तान से वार्ता हुई तो सिर्फ यही मुद्दा उठाया जाएगाः राजनाथ सिंह Sudhir wins historic पुरुलिया : रंगदारी वसूलने के आरोप में तृणमूल छात्र परिषद के जिलाध्यक्ष गिरफ्तार Sudhir wins historic पत्रकार हमला प्रकरण में मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, गुंडा दमन कानून से कार्रवाई Sudhir wins historic एक करोड़ मुआवजा, केस वापस होंगे; प्रधान के इस्तीफे के साथ ही CJP का आंदोलन खत्म Sudhir wins historic छात्रों के आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा Sudhir wins historic हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति में पहाड़ी से गिरी चट्टान की चपेट में आई टाटा सुमो, 13 लोगों की मौत, दो घायल Sudhir wins historic सरकार के साथ वार्ता के बाद सीजेपी बोली- प्रधान के इस्तीफे पर कोई समझौता नहीं Sudhir wins historic सरकार के लिखित आश्वासन पर 26 दिनों बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन Sudhir wins historic

स्वच्छ छवि वाले अधिकारियों को मंत्रियों के साथ बड़ी जिम्मेदारी, शुभेंदु अधिकारी सरकार ने जारी किए नए नियुक्ति आदेश

पश्चिम बंगाल में भ्रष्टाचारमुक्त और पारदर्शी प्रशासन देने की दिशा में मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व वाली नई सरकार ने सोमवार को बड़ा प्रशासनिक कदम उठाया। राज्य सरकार ने कई पश्चिम बंगाल सिविल सेवा (डब्ल्यूबीसीएस) अधिकारियों को मंत्रियों के “कार्यकारी सहायक” के रूप में नियुक्त किया है।

18 May 2026

स्वच्छ छवि वाले अधिकारियों को मंत्रियों के साथ बड़ी जिम्मेदारी, शुभेंदु अधिकारी सरकार ने जारी किए नए नियुक्ति आदेश

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में भ्रष्टाचारमुक्त और पारदर्शी प्रशासन देने की दिशा में मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व वाली नई सरकार ने सोमवार को बड़ा प्रशासनिक कदम उठाया। राज्य सरकार ने कई पश्चिम बंगाल सिविल सेवा (डब्ल्यूबीसीएस) अधिकारियों को मंत्रियों के “कार्यकारी सहायक” के रूप में नियुक्त किया है।

राज्य के कार्मिक एवं प्रशासनिक सुधार विभाग की ओर से जारी अधिसूचना में अधिकारियों को तत्काल नई जिम्मेदारी संभालने का निर्देश दिया गया है। सूत्रों के अनुसार, इन अधिकारियों का चयन उनकी साफ-सुथरी छवि, पारदर्शी कार्यशैली और राजनीतिक रूप से निष्पक्ष सेवा रिकॉर्ड के आधार पर किया गया है।

2013 बैच के डब्ल्यूबीसीएस अधिकारी विश्वनाथ चौधरी को पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री दिलीप घोष का कार्यकारी सहायक नियुक्त किया गया है। वर्तमान में वह हुगली जिला परिषद में उप सचिव के पद पर कार्यरत हैं।

वहीं, 2016 बैच के अधिकारी कृष्ण चंद्र मुंडा को पिछड़ा वर्ग विकास मंत्री खुदीराम टुडू का कार्यकारी सहायक बनाया गया है। वह अभी बांकुड़ा जिले में उप मजिस्ट्रेट-सह-उप समाहर्ता के रूप में तैनात हैं।

इसके अलावा 2016 बैच के ही अधिकारी कौशिक कुमार मैती को खाद्य एवं आपूर्ति तथा सहकारिता मंत्री अशोक कीर्तनिया का कार्यकारी सहायक नियुक्त किया गया है। वर्तमान में वह दक्षिण 24 परगना के जिला योजना अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं।

सचिवालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि नियुक्ति से पहले संबंधित अधिकारियों के सेवा रिकॉर्ड की विस्तृत समीक्षा की गई। चयन प्रक्रिया में ईमानदार, पारदर्शी और निष्पक्ष प्रशासनिक छवि वाले अधिकारियों को प्राथमिकता दी गई।

स्वतंत्रता के बाद पहली बार पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने के बाद राज्य की प्रशासनिक संरचना में व्यापक बदलाव शुरू हो गए हैं। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी पहले ही मुख्यमंत्री कार्यालय और राज्य सचिवालय में बड़े स्तर पर फेरबदल शुरू कर चुके हैं। पिछले कुछ सप्ताह में कई तबादले और प्रशासनिक पुनर्गठन किए गए हैं।

नई सरकार ने पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के कार्यकाल में सेवा विस्तार पर कार्यरत 60 वर्ष से अधिक आयु के 243 अधिकारियों की विस्तारित नियुक्तियां भी समाप्त कर दी हैं। इसके अतिरिक्त हाल ही में दो आईएएस अधिकारियों की नियुक्ति मुख्यमंत्री कार्यालय में की गई है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


स्वच्छ छवि वाले अधिकारियों को मंत्रियों के साथ बड़ी जिम्मेदा
पश्चिम बंगाल में भ्रष्टाचारमुक्त और पारदर्शी प्रशासन देने की दिशा में मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व वाली नई सरकार ने सोमवार को बड़ा प्रशासनिक कदम उठाया





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News