Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

ओलंपियन मनु भाकर के मामा व नानी की सड़क दुर्घटना में मौत

स्कूटी में टक्कर मार दी। इस हादसे में दाेनाें की माैत हाे गई। दुर्घटना के बाद गाड़ी का ड्राइवर फरार हो गया।

19 Jan 2025

ओलंपियन मनु भाकर के मामा व नानी की सड़क दुर्घटना में मौत

चंडीगढ़, 19 जनवरी (हि.स.)। हरियाणा के चरखी-दादरी स्थित महेंद्रगढ़ बाईपास पर रविवार को एक सड़क हादसे में ओलंपिक मेडल विजेता एवं खेल रत्न से सम्मानित मनु भाकर के मामा व नानी की मौत हो गई। घटना के वक्त उनके मामा स्कूटी से अपनी मां काे लेकर भाई के पास छोड़ने जा रहे थे। घर से 150 मीटर दूर पहुंचने पर ब्रेजा गाड़ी ने उनकी

स्कूटी में टक्कर मार दी। इस हादसे में दाेनाें की माैत हाे गई। दुर्घटना के बाद गाड़ी का ड्राइवर फरार हो गया।

जानकारी के मुताबिक मनु भाकर की नानी सावित्री 70 साल की थीं। उनके मामा युद्धवीर (50) हरियाणा रोडवेज में ड्राइवर थे। वर्तमान में उनकी ड्यूटी दादरी बस स्टैंड पर थी। वह मूल रूप से गांव कलाली के रहने वाले थे। माैजूदा में वह चरखी दादरी शहर में रह रहे थे। परिजनों के अनुसार युद्धवीर आज सुबह ड्यूटी पर जा रहे थे। उनकी मां काे छोटे बेटे के पास जाना था। इसके चलते मां ने युद्धवीर से कहा कि वह उसे छोटे बेटे के पास छोड़ आए। घर से निकलने के बाद कुछ ही दूरी पर हादसा हो गया। परिजनाें ने कहा कि टक्कर मारने वाली गाड़ी गलत दिशा में तेज स्पीड में आ रही थी।

मृतक युद्धवीर के बेटे सतपाल ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह खेतीबाड़ी का काम करता है। उन्होंने बताया कि पिता ड्यूटी पर जाते वक्त दादी को सिविल अस्पताल के पास रहने वाले चाचा के मकान पर छोड़ने जा रहे थे। जब वे महेंद्रगढ़ बाईपास पर टाटा एजेंसी के समीप पहुंचे तभी दुर्घटना हाे गई।

पुलिस अधिकारी सुरेश ने कहा कि हमें स्कूटी और कार की टक्कर की सूचना मिली थी। माैके पर पहुंचने से पूर्व बुजुर्ग महिला समेत दाे लाेगाें की माैत हाे गई थी। घटनास्थल पर

दुर्घटना करने वाली गाड़ी का ड्राइवर नहीं मिला है। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम भेजते हुए मामले की जांच की जा रही है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


ओलंपियन मनु भाकर के मामा व नानी की सड़क दुर्घटना में मौत
स्कूटी में टक्कर मार दी। इस हादसे में दाेनाें की माैत हाे गई। दुर्घटना के बाद गाड़ी का ड्राइवर फरार हो गया।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News