Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

ओलंपिक विजेता मैरी टकर ने कहा- एथलीट्स को तराशने का सुनहरा मौका है शूटिंग लीग ऑफ इंडिया

वहीं अंतरराष्ट्रीय स्तर के एथलीट भी इस नए प्रारूप को लेकर काफी उत्साहित हैं। टोक्यो ओलंपिक की सिल्वर मेडलिस्ट और अमेरिका की स्टार शूटर मैरी टकर ने इस लीग में हिस्सा लेने की अपनी उत्सुकता जाहिर की है।

09 Jun 2025

ओलंपिक विजेता मैरी टकर ने कहा- एथलीट्स को तराशने का सुनहरा मौका है शूटिंग लीग ऑफ इंडिया

दिल्ली। शूटिंग लीग ऑफ इंडिया (एसएलआई) की पहली आधिकारिक घोषणा ने जहां देश में खेल प्रेमियों के बीच उत्साह पैदा किया है, वहीं अंतरराष्ट्रीय स्तर के एथलीट भी इस नए प्रारूप को लेकर काफी उत्साहित हैं। टोक्यो ओलंपिक की सिल्वर मेडलिस्ट और अमेरिका की स्टार शूटर मैरी टकर ने इस लीग में हिस्सा लेने की अपनी उत्सुकता जाहिर की है।

23 वर्षीय टकर एनसीएए के तहत यूनिवर्सिटी ऑफ केंटकी और वेस्ट वर्जीनिया यूनिवर्सिटी की ओर से खेल चुकी हैं। वह जर्मनी की बुंदेसलीगा में साल्टेंडॉर्फ क्लब का हिस्सा रही हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें टीम फॉर्मेट में खेलने का अनुभव है और यही चीज उन्हें एसएलआई की ओर आकर्षित कर रही है।

मैरी ने सोमवार को एक आधिकारिक बयान में कहा, "मैं लीग्स को लेकर हमेशा उत्साहित रहती हूं। एनसीएए और बुंदेसलीगा में खेलने का अनुभव मुझे टीम भावना की अहमियत सिखा चुका है। दर्शकों की मौजूदगी में पूरे टीम के लिए चीयर करना और सीनियर और जूनियर खिलाड़ियों का एकसाथ खेलना एक शानदार अनुभव होता है।"

एसएलआई का पहला सीजन 20 नवंबर से 2 दिसंबर के बीच खेला जाएगा। इसमें पिस्टल (10 मीटर, 25 मीटर), राइफल (10 मीटर, 50 मीटर थ्री पोजिशन) और शॉटगन (ट्रैप और स्कीट) में मिक्स्ड टीम इवेंट्स होंगे। यह फैसला एनआरएआई की टेक्निकल कमिटी ने किया है।

मैरी ने कहा कि, "भारत इस समय शूटिंग में बहुत ऊंचे स्तर पर है। ऐसे में भारतीय और विदेशी खिलाड़ियों को एक-दूसरे के खिलाफ खेलने का यह सुनहरा मौका मिलेगा। इससे भारत में ही नहीं, बल्कि वैश्विक स्तर पर भी शूटिंग को लोकप्रिय बनाने में मदद मिलेगी।"

टकर ने माना कि लीग में खेलने का मनोवैज्ञानिक पहलू भी खास होता है। उन्होंने कहा, "जो खिलाड़ी पहले से एनसीएए या बुंदेसलीगा में खेले हैं, उन्हें टीम प्रेशर से निपटने में थोड़ी बढ़त होगी। देश या खुद के लिए खेलने से अलग, जब आप किसी शहर या स्कूल की टीम के लिए खेलते हैं तो उस शहर के लोग आपके पीछे खड़े होते हैं। साथ ही, आप अपने साथियों को निराश नहीं करना चाहते। यह मानसिक दबाव का अलग ही रूप होता है।"

एसएलआई से उन्हें अपनी व्यक्तिगत शूटिंग में भी सुधार की उम्मीद है। उन्होंने कहा, "दुनिया के श्रेष्ठ खिलाड़ियों के साथ यात्रा और ट्रेनिंग करना मेरे खेल को बेहतर बनाएगा। यह अलग-अलग अनुभव देगा और मुश्किल परिस्थितियों से उबरने की सीख देगा।"

मैरी को उम्मीद है कि अमेरिका में भी प्रोफेशनल शूटिंग लीग की शुरुआत हो सकती है। उन्होंने कहा, "हमारे यहां कॉलेज स्तर पर तो टीमें हैं, लेकिन प्रोफेशनल स्तर पर नहीं। अगर एसएलआई के जरिए दुनिया भर के एथलीट्स एक मंच पर आते हैं, तो अमेरिका में भी शूटिंग को एक नई दिशा मिल सकती है, खासकर 2028 लॉस एंजेलिस ओलंपिक से पहले यह एक बड़ा कदम होगा।"

भारतीय खिलाड़ियों से दोस्ताना रिश्तों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, "मैं एलेवेनिल वलारिवन को काफी अच्छे से जानती हूं, और उनका विकास देखना दिलचस्प होगा। साथ ही, अंजुम मौदगिल मेरी अच्छी दोस्त हैं। वह खेल मनोविज्ञान को लेकर काफी सक्रिय हैं और अगर वह युवाओं और मानसिक स्वास्थ्य को लेकर कोई पहल करती हैं तो मैं उसमें जरूर शामिल होऊंगी।"

मैरी टकर की यह प्रतिक्रिया यह दर्शाती है कि एसएलआई केवल एक घरेलू पहल नहीं, बल्कि वैश्विक स्तर पर शूटिंग स्पोर्ट्स के लिए एक क्रांतिकारी कदम साबित हो सकता है।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


ओलंपिक विजेता मैरी टकर ने कहा- एथलीट्स को तराशने का सुनहरा म
वहीं अंतरराष्ट्रीय स्तर के एथलीट भी इस नए प्रारूप को लेकर काफी उत्साहित हैं। टोक्यो ओलंपिक की सिल्वर मेडलिस्ट और अमेरिका की स्टार शूटर मैरी टकर ने इस लीग में हि





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News