Please wait
प्रधानमंत्री मोदी को सेशेल्स का ‘गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ सम्मान Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में यूसीसी लागू करने के लिए विधेयक, पारिवारिक कानूनों में बड़े बदलाव की संभावना Sudhir wins historic कल्याण बनर्जी ने किया मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का समर्थन Sudhir wins historic तारातला हादसे में पूर्व मेयर फिरहाद एवं दो पार्षदों के नाम शिकायत दर्ज; मरने वालों की संख्या हुई 17 Sudhir wins historic तारातला में निर्माणाधीन गोदाम की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत, 18 को बचाया गया Sudhir wins historic भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic

ओम बिरला ने प्रधानमंत्री मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व के लिए आभार व्यक्त किया

उन्होंने कहा कि आपके (प्रधानमंत्री मोदी) कुशल मार्गदर्शन का ही परिणाम है कि भारत आज सीएसपीओसी के इतिहास की सर्वाधिक सहभागिता वाली कॉन्फ्रेंस की मेजबानी कर रहा है।

16 Jan 2026

ओम बिरला ने प्रधानमंत्री मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व के लिए आभार व्यक्त किया

नई दिल्ली। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का राष्ट्रमंडल देशों के लोकसभा अध्यक्षों और पीठासीन अधिकारियों के 28वें सम्मेलन (सीएसपीओसी) के उद्घाटन के लिए उनके दूरदर्शी नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया। बिरला ने शुक्रवार को एक्स पर कहा, "28वें सीएसपीओसी का आपके (प्रधानमंत्री मोदी) कर-कमलों द्वारा उद्घाटन किया जाना न केवल भारत, बल्कि संपूर्ण विश्व के लोकतांत्रिक समुदाय के लिए गौरव का क्षण है।

उन्होंने कहा कि आपके (प्रधानमंत्री मोदी) कुशल मार्गदर्शन का ही परिणाम है कि भारत आज सीएसपीओसी के इतिहास की सर्वाधिक सहभागिता वाली कॉन्फ्रेंस की मेजबानी कर रहा है। लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि लोकतांत्रिक परंपराओं के प्रति आपका (प्रधानमंत्री मोदी) दृष्टिकोण वैश्विक पटल पर संसदीय कार्यप्रणाली को नई दिशा और प्रेरणा देने वाला है।

उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली स्थित संसद भवन परिसर में संविधान सदन के केंद्रीय कक्ष में 28वें सीएसपीओसी सम्मेलन का उद्घाटन किया। इस दौरान, संसदीय लोकतंत्र में अध्यक्ष की भूमिका अद्वितीय बताते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा है कि अध्यक्ष को बोलने का अधिक अवसर नहीं मिलता, लेकिन उनकी जिम्मेदारी दूसरों की बात सुनने और यह सुनिश्चित करने में निहित है कि सभी को अपनी बात कहने का मौका मिले। धैर्य अध्यक्षों का सबसे आम गुण है, जो शोर मचाने वाले और अति उत्साही सांसदों को भी मुस्कुराते हुए संभाल लेते हैं।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


ओम बिरला ने प्रधानमंत्री मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व के लिए आभा
उन्होंने कहा कि आपके (प्रधानमंत्री मोदी) कुशल मार्गदर्शन का ही परिणाम है कि भारत आज सीएसपीओसी के इतिहास की सर्वाधिक सहभागिता वाली कॉन्फ्रेंस की मेजबानी कर रहा ह





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News