Please wait
प्रधानमंत्री मोदी को सेशेल्स का ‘गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ सम्मान Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में यूसीसी लागू करने के लिए विधेयक, पारिवारिक कानूनों में बड़े बदलाव की संभावना Sudhir wins historic कल्याण बनर्जी ने किया मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का समर्थन Sudhir wins historic तारातला हादसे में पूर्व मेयर फिरहाद एवं दो पार्षदों के नाम शिकायत दर्ज; मरने वालों की संख्या हुई 17 Sudhir wins historic तारातला में निर्माणाधीन गोदाम की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत, 18 को बचाया गया Sudhir wins historic भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic

कोलकाता में ममता से मिले उमर अब्दुल्ला, केंद्र से कश्मीर की सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील

मुलाकात के दौरान दोनों मुख्यमंत्रियों के बीच उद्योग, पर्यटन और सांस्कृतिक आदान-प्रदान जैसे क्षेत्रों में सहयोग को लेकर भी चर्चा हुई

10 Jul 2025

कोलकाता में ममता से मिले उमर अब्दुल्ला, केंद्र से कश्मीर की सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार को जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला से कोलकाता स्थित राज्य सचिवालय में मुलाकात की। इसके बाद ममता ने केंद्र सरकार से कश्मीर में सुरक्षा और शांति बहाल करने के लिए तत्काल कदम उठाने की अपील की। उन्होंने कहा कि घाटी में पर्यटन को पुनर्जीवित करने के लिए यह बेहद जरूरी है।
पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले के बाद दोनों मुख्यमंत्रियों की पहली मुलाकात थी। उस हमले में 26 लोगों की जान गई थी, जिनमें अधिकांश पर्यटक थे।
ममता बनर्जी ने कहा कि केंद्र सरकार को तुरंत प्रभाव से जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा और शांति सुनिश्चित करनी चाहिए ताकि अधिक से अधिक पर्यटक वहां जा सकें। कश्मीर प्रकृति और संस्कृति की दृष्टि से बेहद समृद्ध है और वहां जाने से डरने की कोई जरूरत नहीं है। अगर जरूरत हो तो केंद्र सरकार को उमर अब्दुल्ला से बात कर आवश्यक व्यवस्था करनी चाहिए। मुख्यमंत्री ने कश्मीरी लोगों के प्रति एकजुटता जताते हुए कहा कि उमर ने उन्हें घाटी आने का निमंत्रण दिया है, जिसे स्वीकारते हुए वे दुर्गा पूजा के बाद कश्मीर जाने की कोशिश करेंगी।
संयुक्त प्रेस वार्ता में उमर अब्दुल्ला ने ममता बनर्जी और बंगाल सरकार को आतंकवादी हमले के बाद दिए गए सहयोग के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा, “पहलगाम हमले और ऑपरेशन सिंदूर के बाद दीदी ने एक टीम को पुंछ और राजौरी भेजा था ताकि प्रभावित परिवारों से मिलकर मदद पहुंचाई जा सके। मैं इसके लिए उनका आभारी हूं।”
उमर ने ममता को कश्मीर आने का न्यौता दियाअब्दुल्ला ने कहा कि वह बंगाल और जम्मू-कश्मीर के बीच संबंधों को मजबूत करना चाहते हैं। उन्होंने कहा, “मैं दीदी को औपचारिक तौर पर घाटी आने का निमंत्रण देना चाहता हूं। मैं चाहता हूं कि दोनों राज्य पर्यटन, व्यापार और आपसी सहयोग के क्षेत्र में मिलकर आगे बढ़ें। बंगाल के पर्यटकों को पूरा सहयोग और सुरक्षा देना हमारी जिम्मेदारी है।”
मुलाकात के दौरान दोनों मुख्यमंत्रियों के बीच उद्योग, पर्यटन और सांस्कृतिक आदान-प्रदान जैसे क्षेत्रों में सहयोग को लेकर भी चर्चा हुई। उन्होंने यह भी कहा कि पश्चिम बंगाल सरकार राज्य के फिल्म निर्माताओं को कश्मीर को शूटिंग लोकेशन के रूप में अपनाने के लिए प्रोत्साहित करेंगी।
यह बैठक ऐसे समय हुई है जब पहलगाम हमले के बाद जम्मू-कश्मीर सरकार पर्यटन क्षेत्र को फिर से खड़ा करने के लिए अन्य राज्यों से सहयोग और निवेश की दिशा में प्रयासरत है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


कोलकाता में ममता से मिले उमर अब्दुल्ला
मुलाकात के दौरान दोनों मुख्यमंत्रियों के बीच उद्योग, पर्यटन और सांस्कृतिक आदान-प्रदान जैसे क्षेत्रों में सहयोग को लेकर भी चर्चा हुई





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News