Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic

बसंत पंचमी पर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री समेत तमाम नेताओं ने दी देशवासियों को शुभकामनाएं

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कहा कि बसंत पंचमी वसंत ऋतु के आगमन का प्रतीक है, जिसे हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। उन्होंने मां सरस्वती की आराधना का उल्लेख करते हुए देशवासियों के जीवन में सुख-समृद्धि और ज्ञान के प्रकाश की कामना की।

23 Jan 2026

बसंत पंचमी पर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री समेत तमाम नेताओं ने दी देशवासियों को शुभकामनाएं

नई दिल्ली। बसंत पंचमी के पावन पर्व पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने देशवासियों को शुभकामनाएं दीं और मां सरस्वती से ज्ञान, विवेक और समृद्धि की कामना की।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कहा कि बसंत पंचमी वसंत ऋतु के आगमन का प्रतीक है, जिसे हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। उन्होंने मां सरस्वती की आराधना का उल्लेख करते हुए देशवासियों के जीवन में सुख-समृद्धि और ज्ञान के प्रकाश की कामना की।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बसंत पंचमी को प्रकृति की सुंदरता और दिव्यता को समर्पित पर्व बताते हुए कहा कि ज्ञान और कला की देवी मां सरस्वती का आशीर्वाद सभी को प्राप्त हो और उनके जीवन में विद्या, विवेक और बुद्धि का प्रकाश सदैव बना रहे।

गृह मंत्री अमित शाह ने भी बसंत पंचमी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मां सरस्वती सभी के जीवन में सकारात्मक चेतना का संचार करें।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने बसंत पंचमी एवं सरस्वती पूजा की बधाई देते हुए कहा कि मां शारदा की कृपा से लोगों के जीवन में आनंद, उत्साह और नवचेतना का संचार हो।

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सरस्वती पूजा और बसंत पंचमी के अवसर पर शुभकामनाएं दीं और कहा कि बसंत ऋतु सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और उन्नति लेकर आए।

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बसंत पंचमी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऋतुराज बसंत प्रकृति में नवचेतना और उल्लास का संचार करता है और यह पर्व जीवन में सकारात्मक ऊर्जा और सृजन की प्रेरणा दे।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बसंत पंचमी को नवप्रभात, नवसृजन और नवचेतना का उत्सव बताते हुए प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने मां शारदा से जीवन में प्रकाश, प्रज्ञा और पवित्र प्रेरणा की प्रार्थना की।
 

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


बसंत पंचमी पर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री समेत तमाम नेताओं ने द
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कहा कि बसंत पंचमी वसंत ऋतु के आगमन का प्रतीक है, जिसे हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। उन्ह





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News