Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic अभिषेक बनर्जी के जांच में सहयोग नहीं करने पर सवाल, हाई कोर्ट ने दी आवाज का नमूना देने की नसीहत Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : डीजी सिध्दनाथ गुप्ता ने किया घटनास्थल का निरीक्षण Sudhir wins historic

प्लेऑफ से बाहर होने पर बोले एसआरएच कोच विटोरी- हर बार आक्रामकता नहीं, हालात के हिसाब से खेली टीम

उन्होंने कहा, "मैंने हर मैच के बाद यह नहीं कहा कि हम आक्रामक अप्रोच के पक्ष में हैं। हमने हमेशा परिस्थितियों को आंकने की बात की है। इस साल की पिचें वैसी नहीं रहीं जैसी उम्मीद थी। पिछले साल यहां हाई-स्कोरिंग मैच ज़्यादा हुए थे, लेकिन इस बार हालात अलग रहे।"

06 May 2025

प्लेऑफ से बाहर होने पर बोले एसआरएच कोच विटोरी- हर बार आक्रामकता नहीं, हालात के हिसाब से खेली टीम

विटोरी ने साफ किया कि टीम की बल्लेबाज़ी हमेशा आक्रामक नहीं रही, बल्कि परिस्थितियों के अनुसार रणनीति बनाई गई। उन्होंने कहा, "मैंने हर मैच के बाद यह नहीं कहा कि हम आक्रामक अप्रोच के पक्ष में हैं। हमने हमेशा परिस्थितियों को आंकने की बात की है। इस साल की पिचें वैसी नहीं रहीं जैसी उम्मीद थी। पिछले साल यहां हाई-स्कोरिंग मैच ज़्यादा हुए थे, लेकिन इस बार हालात अलग रहे।"

पिचें रहीं तेज़ गेंदबाज़ों के मुफीद

हैदराबाद में इस सीजन अब तक छह मैच खेले गए हैं, जिनमें 11 पारियों में सिर्फ चार बार ही स्कोर 200 के पार गया। पिछले साल यह आंकड़ा 12 में से सात बार था। विटोरी ने कहा कि पिचें इस बार तेज़ गेंदबाज़ों के लिए ज़्यादा अनुकूल रहीं।

उन्होंने कहा, "यहां दो पिचें थीं जहां स्कोर 250 के पार गया, लेकिन चार पिचें तेज़ गेंदबाज़ों के लिए ज़्यादा मुफीद रहीं। नई गेंद थोड़ा रुककर आ रही थी, जिससे बल्लेबाज़ी करना आसान नहीं था।"

बारिश से टूटी उम्मीदें, विटोरी ने जताई निराशा

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में हैदराबाद ने पहले गेंदबाज़ी करते हुए दिल्ली को 133/7 पर रोक दिया था। लेकिन बारिश ने टीम की जीत की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। विटोरी ने कहा, "हम टूर्नामेंट में बने रहने के लिए उतरे थे और शुरुआत भी अच्छी रही। आज की परफॉर्मेंस एक कंप्लीट गेम की शुरुआत थी, लेकिन बारिश ने मौका छीन लिया। निराशा ज़रूर है, लेकिन यही क्रिकेट है।"

शमी की जगह कमिंस को नई गेंद से मौका, रहा कारगर फैसला

इस मैच में मोहम्मद शमी को प्लेइंग इलेवन से बाहर किया गया और कप्तान पैट कमिंस ने नई गेंद से शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने पावरप्ले में दिल्ली के टॉप ऑर्डर को झटका दिया और 3 विकेट लेकर 19 रन दिए।

विटोरी ने कहा,"शमी के लिए सीजन अब तक कठिन रहा है, लेकिन उन्होंने मेहनत में कोई कमी नहीं छोड़ी। हमने कंडीशंस को ध्यान में रखते हुए टीम संयोजन चुना। कमिंस ने नई गेंद से जो स्पेल डाला, वह शानदार था। उम्मीद है कि वो इसी लय में अगले तीन मुकाबले भी खेलेंगे।"

एसआरएच ने अब तक 10 मैचों में सिर्फ 3 जीत दर्ज की है और अगले मैचों में टीम सम्मान बचाने के इरादे से उतरेगी।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


प्लेऑफ से बाहर होने पर बोले एसआरएच कोच विटोरी- हर बार आक्राम
उन्होंने कहा, "मैंने हर मैच के बाद यह नहीं कहा कि हम आक्रामक अप्रोच के पक्ष में हैं। हमने हमेशा परिस्थितियों को आंकने की बात की है। इस साल की पिचें वैसी नहीं र





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News