Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
तृणमूल के तीन बैंक खातों पर रोक मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, बैंक से हलफनामा और पुलिस से जांच रिपोर्ट तलब Sudhir wins historic बंगाल की खाड़ी में बन रहा गहरा निम्न दबाव, चार से आठ जुलाई तक दक्षिण बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी Sudhir wins historic विधाननगर अस्पताल का नाम बदला, मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल Sudhir wins historic बंगाल में फिर गहराया बारिश का खतरा, सप्ताहांत में भारी से अति भारी वर्षा की चेतावनी Sudhir wins historic भड़काऊ बयान मामले में दो थानों से तलब किए जाने पर बोले हुमायूं कबीर — 'गिरफ्तार करना है तो कर लें, परवाह नहीं' Sudhir wins historic अंडा फेंकने की घटनाओं पर कलकत्ता हाई कोर्ट सख्त, राज्य सरकार से मांगी विस्तृत रिपोर्ट Sudhir wins historic रामनवमी हिंसा मामले में अपरूपा पोद्दार के पति शाकिर अली गिरफ्तार Sudhir wins historic केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बंगाल के विकास से जुड़े मुद्दों पर की चर्चा Sudhir wins historic मुख्यमंत्री की चेतावनी के 12 घंटे के भीतर कार्रवाई, हुमायूं कबीर की सभा के तीन आयोजक गिरफ्तार Sudhir wins historic प्रधानमंत्री मोदी को सेशेल्स का ‘गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ सम्मान Sudhir wins historic

ईद-उल-फितर पर राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने दी शुभकामनाएं, भाईचारा व खुशहाली की कामना

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपने संदेश में कहा कि ईद-उल-फितर के पावन अवसर पर सभी देशवासियों, विशेषकर मुस्लिम समुदाय के लोगों को हार्दिक बधाई। यह पर्व आत्मसंयम, सेवा, परोपकार और वंचित वर्गों के प्रति दया भाव रखने की प्रेरणा देता है। राष्ट्रपति ने लोगों से इस अवसर पर समाज और राष्ट्र को सशक्त बनाने का संकल्प लेने का आह्वान किया।

21 Mar 2026

ईद-उल-फितर पर राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने दी शुभकामनाएं, भाईचारा व खुशहाली की कामना

नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को ईद-उल-फितर के अवसर पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए समाज में भाईचारा, सद्भाव एवं खुशहाली की कामना की।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपने संदेश में कहा कि ईद-उल-फितर के पावन अवसर पर सभी देशवासियों, विशेषकर मुस्लिम समुदाय के लोगों को हार्दिक बधाई। यह पर्व आत्मसंयम, सेवा, परोपकार और वंचित वर्गों के प्रति दया भाव रखने की प्रेरणा देता है। राष्ट्रपति ने लोगों से इस अवसर पर समाज और राष्ट्र को सशक्त बनाने का संकल्प लेने का आह्वान किया।

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने अपने संदेश में कहा, “ईद मुबारक! यह पावन पर्व आशा, सद्भाव और करुणा को प्रोत्साहित करे तथा सभी के जीवन में खुशियां और सफलता लेकर आए।”

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ‘एक्स’ पर अपने संदेश में देशवासियों को ईद-उल-फितर की बधाई देते हुए कहा कि यह दिन समाज में भाईचारा और दया की भावना को और मजबूत करे। उन्होंने सभी के सुख, शांति और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।

उल्लेखनीय है कि देशभर में ईद-उल-फितर का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। मस्जिदों में विशेष नमाज अदा की जा रही है तथा लोग एक-दूसरे को गले मिलकर बधाई दे रहे हैं।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


ईद-उल-फितर पर राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने दी
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपने संदेश में कहा कि ईद-उल-फितर के पावन अवसर पर सभी देशवासियों, विशेषकर मुस्लिम समुदाय के लोगों को





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News