Please wait
टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी मानसून सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित Sudhir wins historic चर्चा रोकने के लिए शर्तें रखना ठीक नहीं, सरकार किसी मुद्दे से भागती नहीं': किरेन रिजिजू Sudhir wins historic विपक्ष के हंगामे के कारण संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित Sudhir wins historic सिक्किम टनल हादसा: मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 10, ज़हरीली गैस-खराब मौसम के बीच बचाव कार्य जारी Sudhir wins historic यूक्रेन से रवाना वाणिज्यिक पोत पर हमले में चार भारतीयों की मौत, भारत ने रूस के प्रभारी राजदूत को किया तलब Sudhir wins historic सीजेपी नेताओं से मुलाकात के बाद नड्डा ने धरना खत्म करने का किया अनुरोध Sudhir wins historic मानसून सत्र के पहले दिन विपक्ष के हंगामें के चलते कार्यवाही रही प्रभावित Sudhir wins historic पी.वी. सिंधु ने रचा इतिहास, अकाने यामागुची को हराकर जीता जापान ओपन 2026 का खिताब Sudhir wins historic सर्वदलीय बैठक : सरकार ने विपक्ष से की विधेयकों पर सार्थक चर्चा और सुचारू संचालन में सहयोग की अपील Sudhir wins historic पूर्व मंत्री तपन दासगुप्ता ने छोड़ी तृणमूल कांग्रेस, भाजपा में शामिल होने के दिए संकेत Sudhir wins historic

हूल दिवस पर मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने संथाल विद्रोह के अमर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

हूल दिवस के अवसर पर पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने संथाल विद्रोह के अमर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने एक पोस्ट में कहा कि संथाल विद्रोह के महानायक सिद्धो, कान्हो, चांद, भैरव तथा अन्य वीर सेनानियों का अदम्य साहस, संघर्ष और सर्वोच्च बलिदान भारत के इतिहास का स्वर्णिम अध्याय है।
 

30 Jun 2026

हूल दिवस पर मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने संथाल विद्रोह के अमर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

कोलकाता। हूल दिवस के अवसर पर पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने संथाल विद्रोह के अमर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने एक पोस्ट में कहा कि संथाल विद्रोह के महानायक सिद्धो, कान्हो, चांद, भैरव तथा अन्य वीर सेनानियों का अदम्य साहस, संघर्ष और सर्वोच्च बलिदान भारत के इतिहास का स्वर्णिम अध्याय है।

मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि इन वीर योद्धाओं ने ब्रिटिश औपनिवेशिक शासन के दमन के विरुद्ध जिस निर्भीकता और दृढ़ संकल्प के साथ संघर्ष किया, वह आने वाली पीढ़ियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत बना रहेगा।

उन्होंने कहा कि अपनी भूमि, अधिकारों और स्वाभिमान की रक्षा के लिए इन महान सेनानियों का समर्पण हमें न्याय, समानता और अधिकारों की रक्षा के लिए दृढ़ता के साथ खड़े रहने की प्रेरणा देता है।

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि हूल दिवस पर पूरा प्रदेश इन अमर शहीदों के अदम्य साहस, त्याग और बलिदान को नमन करता है तथा उनके गौरवशाली योगदान को श्रद्धापूर्वक स्मरण करता है। उनकी अमर विरासत देशवासियों को सदैव राष्ट्रहित और समाज के प्रति अपने कर्तव्यों के निर्वहन के लिए प्रेरित करती रहेगी।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


हूल दिवस पर मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने संथाल विद्रोह के
हूल दिवस के अवसर पर पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने संथाल विद्रोह के अमर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने ए





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News