Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

प्रधानमंत्री मोदी ने भगवान महावीर जयंती पर दिया करुणा और दया के रास्ते पर चलने का संदेश

प्रधानमंत्री ने एक अन्य पोस्ट में कहा कि सत्य, सद्भाव, सद्व्यवहार और समानता पर आधारित भगवान महावीर के संदेशों में अद्भुत प्रेरणा है। उनके महान विचार सदैव मानवता के पथ-प्रदर्शक बने रहेंगे।

31 Mar 2026

प्रधानमंत्री मोदी ने भगवान महावीर जयंती पर दिया करुणा और दया के रास्ते पर चलने का संदेश

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज भगवान महावीर के जन्म कल्याणक के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि भगवान महावीर का जीवन और उनके उपदेश सत्य, अहिंसा और करुणा के मार्ग को प्रकाशित करते हैं। प्रधानमंत्री ने एक्स पोस्ट में कहा कि भगवान महावीर के आदर्श आध्यात्मिक रूप से प्रेरणादायक होने के साथ-साथ आज के समय में भी अत्यंत प्रासंगिक हैं। समानता और दया पर उनका जोर हमें समाज के प्रति हमारी साझा जिम्मेदारी की याद दिलाता है।

प्रधानमंत्री ने एक अन्य पोस्ट में कहा कि सत्य, सद्भाव, सद्व्यवहार और समानता पर आधारित भगवान महावीर के संदेशों में अद्भुत प्रेरणा है। उनके महान विचार सदैव मानवता के पथ-प्रदर्शक बने रहेंगे। प्रधानमंत्री ने संस्कृत में सुभाषित भी साझा किया, श्रूयतां धर्मसर्वस्वं श्रुत्वा चैवावधार्यताम्। आत्मनः प्रतिकूलानि परेषां न समाचरेत्॥ इस सुभाषित का अर्थ है कि जिस प्रकार का व्यवहार हमें स्वयं के लिए अच्छा नहीं लगता, वैसा व्यवहार हमें दूसरों के साथ भी नहीं करना चाहिए।

उल्लेखनीय है कि भगवान महावीर का जन्म कल्याणक जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर के जन्म दिवस के रूप में मनाया जाता है। जैन परंपरा के अनुसार, उनका जन्म 599 ईसा पूर्व वैशाली के कुंडलपुर में हुआ था। इस दिन मंदिरों में विशेष पूजा, रथ यात्राएं और प्रवचन आयोजित किए जाते हैं। महावीर जयंती का मुख्य संदेश अहिंसा, सत्य, अपरिग्रह और समानता पर आधारित है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


प्रधानमंत्री मोदी ने भगवान महावीर जयंती पर दिया करुणा और दया
प्रधानमंत्री ने एक अन्य पोस्ट में कहा कि सत्य, सद्भाव, सद्व्यवहार और समानता पर आधारित भगवान महावीर के संदेशों में अद्भुत प्रेरणा है। उनके महान विचार सदैव मानवता





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News