Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

महावीर जयंती पर राष्ट्रपति, उप राष्ट्रपति और गृहमंत्री समेत केंद्रीय मंत्रियों ने दी शुभकामनाएं

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने एक्स पोस्ट में लिखा कि जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर महावीर जयंती के अवसर पर सभी देशवासियों, विशेषकर जैन समुदाय के सभी लोगों को शुभकामनाएं। भगवान महावीर ने अहिंसा, सत्य और आत्मसंयम की शिक्षा दी तथा लोगों को करुणामय जीवन जीने की प्रेरणा दी। भगवान महावीर के उपदेशों से प्रेरणा लेकर हम एक अधिक संवेदनशील, शांतिपूर्ण और समावेशी समाज के निर्माण के लिए निरंतर प्रयास करें।

31 Mar 2026

महावीर जयंती पर राष्ट्रपति, उप राष्ट्रपति और गृहमंत्री समेत केंद्रीय मंत्रियों ने दी शुभकामनाएं

नई दिल्ली। जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर महावीर जयंती के अवसर पर राष्ट्रपति, उप राष्ट्रपति और गृहमंत्री समेत अनेक केंद्रीय मंत्रियों ने देशवासियों, विशेषकर जैन समुदाय के सभी लोगों को शुभकामनाएं दी।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने एक्स पोस्ट में लिखा कि जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर महावीर जयंती के अवसर पर सभी देशवासियों, विशेषकर जैन समुदाय के सभी लोगों को शुभकामनाएं। भगवान महावीर ने अहिंसा, सत्य और आत्मसंयम की शिक्षा दी तथा लोगों को करुणामय जीवन जीने की प्रेरणा दी। भगवान महावीर के उपदेशों से प्रेरणा लेकर हम एक अधिक संवेदनशील, शांतिपूर्ण और समावेशी समाज के निर्माण के लिए निरंतर प्रयास करें।

उप राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने कहा कि भगवान महावीर की कालजयी शिक्षाएं हमें आत्म-अनुशासन, करुणा और सद्भाव के जीवन की ओर मार्गदर्शन करती रहती हैं। भगवान महावीर का आशीर्वाद हमारे समाज में शांति, अहिंसा और भाईचारे की भावना को मजबूत करे।

केंद्रीय गृह और सहकारितामंत्री अमित शाह ने भगवान महावीर जन्म कल्याणक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि महावीर के पंचशील सिद्धांत केवल आध्यात्मिक मार्गदर्शन नहीं, बल्कि एक सशक्त, नैतिक और समरस राष्ट्र निर्माण के अटूट आधार हैं। उनके सत्य, अहिंसा, अपरिग्रह और समता के आदर्श युवाओं को अनुशासन, संवेदनशीलता और राष्ट्रहित के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं।

सड़क और परिवहनमंत्री नितिन गडकरी ने समस्त देशवासियों को महावीर जयंती शुभकामनाएं देते हुए कहा कि त्याग, सत्य, अहिंसा के प्रतीक भगवान महावीर ने अपनी तपस्या से संपूर्ण मानव जाति के कल्याण का मार्ग प्रशस्त किया। उनके विचार पीढ़ियों को मार्ग दिखाते रहेंगे।

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने इस अवसर पर कहा कि शांति, संयम और सद्भावना से जुड़े भगवान महावीर के विचार और दर्शन, पूरे विश्व के लिए कल्याणकारी हैं। भगवान महावीर का आशीर्वाद आप सभी पर बना रहे, यही मेरी मंगलकामना है।

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने सत्य, अहिंसा, अपरिग्रह और करुणा के शाश्वत सिद्धांतों के प्रणेता भगवान महावीर की जयंती पर समस्त देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनके उपदेश और आदर्श आज भी एक सुदृढ़, संवेदनशील एवं समरस समाज और राष्ट्र के निर्माण में महत्वपूर्ण मार्गदर्शन प्रदान करते हैं।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा कि भगवान महावीर का जीवन अहिंसा, सत्य, करुणा एवं आत्मसंयम का संदेश देता है, जो मानवता के लिए शाश्वत मार्गदर्शक है। उनके आदर्श हमें शांति, सद्भाव एवं नैतिक मूल्यों पर आधारित समाज के निर्माण की प्रेरणा देते हैं।

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि भगवान महावीर के कालातीत सिद्धांत अहिंसा, अनेकांत और अपरिग्रह आज की कई चुनौतियों का समाधान करने में गहन मार्गदर्शन प्रदान करते हैं। यह पवित्र त्योहार सभी में सत्य, करुणा, सद्भाव और भाईचारे के प्रति गहरी प्रतिबद्धता को प्रेरित करे।

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने भगवान महावीर जयंती पर कहा कि उनकी सत्य, अहिंसा, त्याग और करुणा की शिक्षाएं पूरे विश्व के लिए प्रेरणादायी हैं और मानव कल्याण का मार्ग दिखाती हैं।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर सत्य, अहिंसा, अस्तेय, अपरिग्रह और करुणा के शाश्वत सिद्धांतों से संपूर्ण विश्व को आलोकित करने वाली भगवान महावीर की शिक्षाएं मानवता के लिए अमर पाथेय हैं।

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि अहिंसा, सत्य और "जियो और जीने दो" का मार्ग दिखाने वाले भगवान महावीर स्वामी का जीवन शांति और करुणा की प्रेरणा देता है। उनके सिद्धांत मानवता का मार्ग सदैव प्रशस्त करते रहें।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


महावीर जयंती पर राष्ट्रपति, उप राष्ट्रपति और गृहमंत्री समेत
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने एक्स पोस्ट में लिखा कि जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर महावीर जयंती के अवसर पर सभी देशवासियों, विशेषकर जैन समुदाय के सभी लोगों को शुभकाम





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News