Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic

तृणमूल कांग्रेस के स्थापना दिवस पर ममता बनर्जी का संदेश, लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखने का आह्वान

मुख्यमंत्री ने गुरुवार सुबह जारी अपने सोशल मीडिया संदेश में किसी पार्टी का नाम लिए बिना केंद्र की सत्ता और उसकी नीतियों पर निशाना साधा। उनके संदेश की भाषा से साफ था कि वह लोकतांत्रिक मूल्यों पर हो रहे कथित हमलों के खिलाफ आवाज उठा रही हैं।

01 Jan 2026

तृणमूल कांग्रेस के स्थापना दिवस पर ममता बनर्जी का संदेश, लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखने का आह्वान

कोलकाता। नए साल के पहले दिन और तृणमूल कांग्रेस के स्थापना दिवस के मौके पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पार्टी कार्यकर्ताओं से लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए मजबूती से खड़े रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में भी यह संघर्ष पूरी प्रतिबद्धता के साथ जारी रहेगा।

मुख्यमंत्री ने गुरुवार सुबह जारी अपने सोशल मीडिया संदेश में किसी पार्टी का नाम लिए बिना केंद्र की सत्ता और उसकी नीतियों पर निशाना साधा। उनके संदेश की भाषा से साफ था कि वह लोकतांत्रिक मूल्यों पर हो रहे कथित हमलों के खिलाफ आवाज उठा रही हैं।

ममता बनर्जी ने कहा कि एक जनवरी 1998 को तृणमूल कांग्रेस की स्थापना मां, माटी और मानुष की सेवा के संकल्प के साथ हुई थी। उन्होंने याद दिलाया कि पार्टी ने राज्य में पहले की सरकार के खिलाफ लगातार आंदोलन किया और जनता के अधिकारों की लड़ाई लड़ी।

उन्होंने अपने संदेश में कहा कि इस ऐतिहासिक यात्रा का मूल सिद्धांत मातृभूमि का सम्मान, बंगाल का विकास और आम लोगों के लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा रहा है। आज भी पार्टी का हर कार्यकर्ता और समर्थक इसी लक्ष्य के लिए अडिग है। मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं के त्याग और संघर्ष को नमन किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि 2011 से जनता ने उन्हें राज्य की सेवा का मौका दिया है, लेकिन उन्होंने कभी आंदोलन और संघर्ष की जिम्मेदारी को नहीं भुलाया। लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए जरूरत पड़ने पर संघर्ष जारी रहेगा।

अपने संदेश के अंत में ममता बनर्जी ने कहा कि जनता का प्यार, आशीर्वाद और समर्थन ही पार्टी की ताकत है। किसी भी विरोधी ताकत के आगे झुकने का सवाल नहीं है और आम लोगों के हित में यह लड़ाई जीवन भर चलती रहेगी। उन्होंने सभी पार्टी कार्यकर्ताओं और राज्य सरकार के समर्थकों को सम्मान और शुभकामनाएं दीं।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


तृणमूल कांग्रेस के स्थापना दिवस पर ममता बनर्जी का संदेश, लोक
मुख्यमंत्री ने गुरुवार सुबह जारी अपने सोशल मीडिया संदेश में किसी पार्टी का नाम लिए बिना केंद्र की सत्ता और उसकी नीतियों पर निशाना साधा। उनके संदेश की भाषा से सा





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News